Placeholder canvas

धोनी की टीम से होगी सुरेश रैना की छुट्टी? जानिए किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है चेन्नई

आईपीएल साल 2022 के लिए सभी टीमें खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए रणनीति तैयार करने में जुटी हैं। इस बार के संस्करण की नीलामी से पहले सभी टीमों को चार_चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिलेगा। माना यह जा रहा है कि सीएसके इस बार भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखने के मूड में है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले साल 2022 के आईपीएल के लिए रिटेन कर चुकी है। मगर इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा खबर यह भी है कि आईपीएल के साल 2021 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली और भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी चेन्नई ने रिटेन कर लिया है। वहीं आईपीएल के सबसे सफलतम बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना को आगामी आईपीएल सीजन में CSK की टीम से छुट्टी हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

दिल्ली कैपिटल्स कर सकती है आर अश्विन की छुट्टी

1 124

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स अपने स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की टीम से छुट्टी कर सकती है। श्रेयस अयर में 25 नवंबर को कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया है। उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैप सौंपी है। खबर के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स टीम प्रबंधन ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्किया को रिटेन कर सकती है। दूसरी तरफ ऐसी उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम भारत की स्टार स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन को भी रिलीज कर सकती है। ऐसे में उन्हें नीलामी पूल में उतरना पड़ सकता है।

चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी सभी टीमें

ipl trophy 1 1536x1037 1

आईपीएल के नियमों के मुताबिक इस बार के आईपीएल से पहले सभी टीमों को अपने खेमे में चार-चार खिलाड़ियों को बरकरार रखने की अनुमति मिली है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को 30 नवंबर तक अपनी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा इस बार की आईपीएल में लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के शामिल हो जाने के बाद कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

ये भी पढ़ें- 1436 किमी पैदल चलकर धोनी से मिलने पहुंचा जबरा फैन, पांवों में पड़े छाले, अब मिला यह बड़ा गिफ्ट

हार्दिक पांड्या को बाहर का रास्ता दिखाएगी मुंबई

hardik mi 2

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पहले उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह गवाई। अब आईपीएल में भी उनके ऊपर संकट के बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम इस बार उन्हें रिटेन नहीं करेगी। पांड्या को रिलीज करके मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और इशान किशन के अलावा किरॉन पोलार्ड को रिटेन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो हार्दिक पांड्या के साथ कुणाल पांड्या को भी मुंबई से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने साथ जादुई स्पिनर गेंदबाज सुनील नरेन और धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को टीम में बरकरार रख सकती है। इन दोनों के अलावा साल 2021 के सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अयर भी टीम में बने रह सकते हैं।

केएल राहुल को मिल सकता है लखनऊ की फ्रेंचाइजी की अगुवाई का मौका

1 6

पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले केएल राहुल इस बार अपनी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल आईपीएल में शामिल होने वाली 2 टीमों अहमदाबाद और लखनऊ की टीम में शामिल हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लखनऊ की फ्रेंचाइजी के एल राहुल को अपनी टीम की कप्तानी सौंप सकती है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अगर सुरेश रैना को रिलीज करती है तो वह भी कोई नई टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- धोनी से पूछा गया, क्या आप अगले साल IPL में खेलोगे? जानिए माही ने क्या दिया जवाब