Placeholder canvas

IPL 2022 : फिट नहीं फिर क्यों मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को दिए 8 करोड़, नीता अंबानी ने बताया

आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित किया गया था। जिसमें साल 2022 का आईपीएल खेलने की तैयारी कर रही सभी टीमों ने बढ़ चढ़कर रकम खर्च की। ऐसे में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी ने एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है जो साल 2022 के आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं है। खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) हैं।

इंग्लैंड के इस गेंदबाज को 8 करोड रुपए की बड़ी रकम देने पर मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने कहा कि उनकी टीम का हमेशा शार्ट टर्म गोल और लांग टर्म विजन होता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) फिट नहीं हैं। वो अभी कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं।

मगर फिर भी उन्हें 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने नीलामी के दूसरे दिन बोली लगाकर बड़ी राशि में खरीदा। इस अंग्रेज खिलाड़ी को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी बोली लगाई थी। इससे एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि फ्रेंचाइजी की नजरें लॉन्ग टर्म प्लान इन पर टिकी है। ऐसे में चाहे उन्हें साल 2022 के आईपीएल में बगैर जोफ्रा आर्चर के ही क्यों ना उतरना पड़े।

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को है यकीन, उतर पाएंगे प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरे

neeta mi

मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी ने मेगा ऑक्शन के बाद कहा मुंबई इंडियंस का हमेशा शॉर्ट टर्म गोल और लांग टर्म विजन होता है। हमारी फ्रेंचाइजी ने जो भी खिलाड़ी खरीदे हैं। उनमें से कुछ आगे की स्थितियों को देखते हुए खरीदें हैं।

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आगे कहा कि फ्रेंचाइजी अपने प्रशंसकों को आश्वस्त करना चाहती है कि उन्होंने मेगा ऑक्शन में अपना सर्वश्रेष्ठ किया और खिलाड़ियों को मद्देनजर नजर रखते हुए हमें इस बात की उम्मीद है कि हम अच्छा खेलकर अपने प्रशंसकों को ढेर सारी खुशियां दे पाएंगे।

पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के लिए आम लिविंगस्टोन को 11 करोड़ 50 लाख की बड़ी राशि में खरीदा है मगर जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदना हैरानी भरा कदम लगता है।

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) फिलहाल कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने साल 2023 और 2024 के टूर्नामेंट के लिए नीलामी के जरिए खरीदा है। क्योंकि इतना तो तय है कि जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) साल 2022 के आईपीएल में चोट से उबरने के कारण नहीं खेल पाएंगे।

पुराने खिलाड़ियों को ना खरीदने की रहेगी मुंबई इंडियंस को कसक, नीता अंबानी का छलका दर्द

hardik mi 2

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदने के बाद टीम डेविड को उनके फिनिशिंग के हुनर को देखते हुए आठ करोड़ 25 लाख में टीम से जोड़ा है। साल 2022 के आईपीएल सीजन के बारे में नीता अंबानी ने बात करते हुए कहा मैं इस आईपीएल सीजन के लिए काफी उत्साहित। मगर साथ ही आपको बता दूं कि बड़ी नीलामी काफी कठिन होती है।

पिछले कई वर्षों से हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को रिलीज करना काफी मुश्किल होता है। और हमें उन सब की कमी महसूस होगी।

चाहे वह हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या और चाहे क्विंटन डी कॉक हो। हमने इन खिलाड़ियों को पुनः खरीदने का बेहतर प्रयास किया मगर ऑक्शन में क्या कुछ होगा यह पहले से तय नहीं होता है। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने कहा कि उन्हें जो मिला है वह उसी से खुश हैं।

ये भी पढ़ें- इन 4 खिलाड़ियों का करियर संवार चुके हैं विराट कोहली, आज हैं टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर्स