Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 4 हार के बाद क्या अब भी प्लेऑफ में जगह बना पाएंगी मुंबई इंडियंस? जानिए कितनी है संभावना

4 मैच, 4 हार। यह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल 2022 अभियान की चौंकाने वाली कहानी रही है, सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाली ये टीम से ऐसे प्रदर्शन की किसी को उम्मीद नहीं थी।

टीमों की संख्या 10 होने के कारण मुंबई को क्वालीफाई करने में हो सकती है दिक्कतें

images 15

अब, हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर हैं और अंक तालिका में सबसे नीचे से दूसरे नंबर पर है। टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उनका शीर्ष चार में जगह बनाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। हालांकि टीम ने अतीत में कुछ आश्चर्यजनक वापसी की है, लेकिन इस बार टीमों की संख्या 10 होने के कारण उनके लिए चीजें मुश्किल हो सकती है।

पूर्व में भी ऐसा कारनामा कर चुकी है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

images 1 7

हालांकि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर ये हैं उनकी टीम ने एक से अधिक बार, ऐसा किया है। पहले तीन सीज़न में – 2008, 2014, 2015 – वे एक सीज़न के अपने पहले चार मैच हारने के बावजूद, दो बार – 2014 और 2015- वे प्लेऑफ़ में गए और 2015 में खिताब भी जीता।

कम से कम 8 मैच जीतने ही होंगे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को

images 5 2

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अभी भी 10 लीग मैच होने हैं। 10 टीमों के होने के कारण उनके लिए चीजें आसान नहीं होगी। संदर्भ के लिए, 2011 के आईपीएल के दौरान, पिछली बार जब आईपीएल ने 10 टीमों को 14 मैच खेलने के लिए प्रतिस्पर्धा करते देखा था। चौथे स्थान पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम के 16 अंक थे, जबकि 14 अंकों वाली टीम जगह नहीं पाना पाई थी। ऐसे में मुंबई को 10 में से कम से कम 8, मैच जीतने ही होंगे।

प्लेऑफ में जाने की संभावना काफी कम

इसका मतलब है कि MI को अपने शेष 10 मैचों में से 8 मैच जीतने के लिए एक अविश्वसनीय चमत्कार करने की आवश्यकता होगी।अब तक उनका प्रदर्शन देखते हुए, यह कार्य असंभव लगता है। अगले कुछ मैच साफ कर देंगे की मुंबई के प्ले ऑफ में जाने की कितनी संभावना है।

ये भी पढ़ें- क्या विराट कोहली आउट नहीं थे? आरसीबी ने MCC के नियम का हवाला देते हुए दी प्रतिक्रिया