Placeholder canvas

IPL Auction 2022 : 10 मार्की प्लेयरों पर लगी बोली, किस टीम में शामिल हुआ कौन सा स्टार, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल के अगले सत्र के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी हुई। जिसमें 10 मार्की खिलाड़ियों पर भी टीमों ने दांव खेला। यह सारे मार्की खिलाड़ी नीलामी में खरीद लिए गए हैं। आइए जानते हैं कौन सा खिलाड़ी किस टीम के हिस्से में आया।

1- आर अश्विन (India)

aswin dc

नीलामी में मिली राशि : 5 करोड़ 

भारत के अनुभवी स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन आई पी एल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए। इसके लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 करोड़ की भारी-भरकम रकम दी है।

आर अश्विन का साल 2022 के आईपीएल के लिए बेस प्राइस 2 करोड रुपए रखा गया था। साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले आर अश्विन को फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का फैसला किया था जिसके बाद अब नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें खरीदा है।

2-पैट कमिंस (Australia)

pat ipl

नीलामी में मिली राशि : 7 करोड़ 25 लाख 

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर खरीद लिया है। इस कंगारू खिलाड़ी को बेंगलूर में 12 फरवरी को मेगा ऑक्शन में केकेआर ने अपने पाले में किया है।

अबकी बार उन्हें केकेआर की टीम ने 7 करोड़ 25 लाख रुपए में साइन किया है। पैट कमिंस नीलामी के दिन बिकने वाले आस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी रहे। पैट कमिंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने डेविड वॉर्नर को खरीदा।

3-कगिसो रबाडा (South Africa)

RABADA PBKS2

नीलामी में मिली राशि : 9.75 करोड़

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को आईपीएल की पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। कगिसो रबाडा को खरीदने के लिए टीम के मालिकों को 9.75 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े हैं। कगिसो रबाडा के पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद पंजाब किंग्स की गेंदबाजी साल 2022 के आईपीएल में काफी घातक नजर आएगी।

4- ट्रेंट बौल्ट (New Zealand)

trent bolt1

नीलामी में मिली राशि : 8 करोड

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल साल 2022 की मेगा नीलामी में 8 करोड रुपए के हकदार हो गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2022 के आईपीएल के लिए खरीदा है। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलता दिखाई दिया था। साल 2022 की मेगा नीलामी में ट्रेंट बोल्ट 2 करोड़ रुपए बेस प्राइस वाली कैटेगरी में शामिल थे।

5-श्रेयस अय्यर (India)

sreyash ayer2

नीलामी में मिली राशि : 12.25 करोड़

केकेआर की टीम ने 12.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खरीद लिया है। श्रेयस अय्यर दो करोड़ वाले बेस प्राइस की कैटेगरी में शामिल थे। पिछले सीजन में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आए थे।

6- मोहम्मद शमी (India)

shami ipl

नीलामी में मिली राशि : 6.25 करोड़

भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल में पहली बार खेलने जा रही गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर खरीदा है।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी अगले सत्र में आईपीएल खेलते दिखाई देंगे। अब तक मोहम्मद शमी को 4.80 करोड़ रुपए मिलते थे मगर अब उनका प्रमोशन हुआ है। उन्हें गुजरात टाइटंस की टीम खरीदने के लिए 6.25 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

7- फाफ डू प्लेसिस (South Africa)

faf du..1

नीलामी में मिली राशि : 7 करोड़

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। फाफ डू प्लेसिस साल 2021 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई दिए थे। आरसीबी द्वारा खरीदे जाने के बाद यह खिलाड़ी अब नई जर्सी में दिखाई देगा।

8- क्विंटन डी कॉक (South Africa)

Quinton de Kockनीलामी में मिली राशि : 6.75 करोड़

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पर सबकी निगाहें थी। क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपर की भूमिका भी अदा करते हैं। क्विंटन डी कॉक को अपने साथ जोड़ने के लिए लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 6.75 करोड़ की भारी-भरकम रकम खर्च की।

9- डेविड वॉर्नर (Australia)

devid warner2

नीलामी में मिली राशि : 6.25 करोड़

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आईपीएल साल 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने डेविड वॉर्नर को अपने खेमे में करने के लिए 6.25 करोड़ रुपए खर्च।

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पिछले साल के आईसीसी T20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में डेविड वॉर्नर की नई टीम दिल्ली कैपिटल्स को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।

10- शिखर धवन (India)

shikhar octionनीलामी में मिली राशि : 8.25 करोड़

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। साल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहली बोली शिखर धवन पर लगी। शिखर धवन को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्सऔर राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने दिलचस्पी दिखाई मगर अंत में बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी।

पंजाब की फ्रेंचाइजी ने 8.25 करोड़ों रुपयों में शिखर धवन को खरीद लिया। शिखर धवन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर अच्छा खासा अनुभव है। और उनके इसी अनुभव को देखते हुए आईपीएल की कई टीमें उनमें दिलचस्पी दिखा रही थी। शिखर धवन की पंजाब की टीम में शामिल होने के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम आगामी आईपीएल में बेहद संतुलित नजर आएगी।