Placeholder canvas

35 महीने से टीम इंडिया से दूर, अब रणजी ट्राॅफी में बल्ले से मचाया कहर, दोहरा शतक ठोक लूट ली महफिल

करीब तीन साल से फर्स्ट क्लास मैच से दूर रहें, भारत के लिए खेलने वाले केदार जाधव ने शानदार वापसी की हैं। केदार जाधवने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच दिसंबर 2019 में खेला था।

तीन साल बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए वापसी की है। उन्होंने अपनी इस वापसी को यादगार बनाया है। असम के खिलाफ खेलते हुए केदार ने एक शानदार दोहरा शतक लगाया।

केवल 207 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक, महाराष्ट्र को स्कोर 450 पार

केदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 207 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। केदार जाधव फिलहाल 228 रन बना कर क्रीज पर बने हुए है। उनकी इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र टीम का मौजूदा स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 450 प्लस हो गया हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL :आज होगा दूसरा टी20 मुकाबला, ऐसे हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें लिस्ट

आपको बता दे केदार ने पूर्व में भारत टीम के लिए भी कुछ अद्भुत परियां खेली है। पर पिछले कुछ साल में खराब फॉर्म के चलते उनके रिटायरमेंट की नौबत आ गई थी। केदार ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2020 में खेला था, तब से करीब 35 महीने हो गए। इस खिलाड़ी को टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला।

केदार जाधव के आंकड़े

37, वर्षीय इस खिलाड़ी की टीम में वापसी की तो संभावनाएं उनके उम्र के चलते न के बराबर है। पर अपनी इस पारी से उन्होंने एक बार फिर खुद का दमखम साबित कर दिया है।

केदार ने भारत के लिए 73 ओडीआई में 1389 रन बनाए है। जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 9 टी 20I में उन्होंने 122 रन बनाए है।

इसके अलावा केदार के आंकड़े डोमेस्टिक क्रिकेट में और भी शानदार है। उनके नाम 78 फर्स्ट क्लास मैच में 5166 रन है। जिसमें 14 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 327 रहा है।

लिस्ट A मैच में उनके नाम 120 मैच में 5342 रन है। जिसमें 10 शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। उम्मीद है कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आगे भी ऐसे ही परफॉर्म करते रहेंगे। इस मैच में उनके तिहरे शतक तक पहुंचने की भी बहुत संभावना है।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: जानिए कौन है 98 छक्के जड़ने वाले जितेश शर्मा, जिसे संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में मिली एंट्री