Placeholder canvas

IPL 2022 : मुंबई के खिलाफ केकेआर को मिली जीत के बाद पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, जानें टॉप-4 की टीमें

IPL 2022 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। वह अब आईपीएल 2022 अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ नंबर एक पोजीशन में पहुंच गए है।

पैट कमिंस ने कोलकाता को मुश्किलों से निकाल दिलाई जीत (IPL 2022 Points Table)

Pat Cummins

केकेआर की जीत की पटकथा पैट कमिंस ने लिखी, जिन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली।162 रनों का पीछा करते हुए केकेआर अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल का विकेट खोने के बाद मुश्किल में था ऐसा लग रहा था की मुंबई को आईपीएल 2022 की पहली जीत मिल जायेगी पर कमिंस ने आते ही मैच का समीकरण बदल दिया।

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने में की केएल राहुल की बराबरी

images 1 2

कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की, जब उन्होंने केवल 14 गेंदों पर ये मील का पत्थर हासिल किया। उनके अलावा केएल राहुल ने 2018 में 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

पॉइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table) की शीर्ष पर पहुंची कोलकाता की टीम, मुंबई को अभी भी है जीत का इंतजार

चार मैचों में तीन जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स अब आईपीएल पॉइंट्स टेबल (IPL 2022 Points Table) के शीर्ष पर पहुंच गई है। उनके सबसे ज्यादा 6 अंक है। वहीं उनके बाद नंबर दो की पोजीशन में राजस्थान रॉयल्स है जिन्होंने तीन में से दो मैच में जीत हासिल की है। पॉइंट्स टेबल में 5 टीमें ऐसी है जिनके अंक संयुक्त रूप से 4 है। पर नेट रन रेट के कारण दूसरे पर राजस्थान, तीसरे पर गुजरात टाइटंस, वहीं चौथे , पांचवे और छठे स्थान पर क्रमशः पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम है।

वहीं 2 अंक के साथ दिल्ली सातवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाए है और इसी क्रम में आंठवे, नौवें और दसवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- KKR vs MI: पैट कमिंस की आंधी में उड़ी मुंबई, 14 गेंद में जड़ दी फिफ्टी; KKR ने जीता 5 विकेट से मुकाबला