Placeholder canvas

जानें वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा, राहुल द्रविड़ की एक डांट से धोनी बन गए दुनिया के बेस्ट फिनिशर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान एक अहम बात का खुलासा किया है। सहवाग ने एमएस धोनी को दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर बनने के बारे में बात की है और इसके पीछे की राज भी खोलें हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र आते ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की यादें जेहन में ताजा हो जाती हैं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी भी दिलाई है। इतना ही नहीं कई बड़े मुकाबलों को अपने दम पर भारत को जिताया भी है। इन सबके अलावा एक हैरानी वाली बात यह है कि एमएस धोनी को भी क्या कभी किसी से डांट पड़ सकती है यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है?

राहुल द्रविड़ की डांट से बदल गया है एम एस धोनी का रवैया

dravid aur dhoni

मगर एम एस धोनी के साथ काफी क्रिकेट खेल चुकी टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडिया न्यूज़ से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है एम एस धोनी अपने शुरुआती करियर के दौरान स्कूल में एक औसत बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। मगर इसके बाद उन्हें राहुल द्रविड़ की सलाह ने एकदम बदल दिया इसके बाद ही उनके खेल में परिवर्तन आया और वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें फिनिशर के नाम से जाना जाता है।

धोनी-युवराज की बदौलत टीम इंडिया लगातार 16 जीत दर्ज करने में हुई सफल

yuvraj singh and dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच का किरदार निभा रहें हैं। अपने जमाने में “द वाल” के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को लेकर सहवाग ने बताया कि साल 2007 के दौरान द्रविड़ ने एमएस धोनी को खराब शॉट खेलने के बाद तगड़ी डांट लगाई थी।

वीरेंद्र सहवाग ने न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्हें यह महसूस होता है कि इस घटना के बाद एमएस धोनी की खेल में आक्रामकता की पैनी धार नजर आई। जिसके बाद धोनी ने खुद को फिनिशर के रूप में ढाला। इतना ही नहीं सहवाग ने अपनी बातचीत में आगे कहा भारतीय टीम लगातार 16 मुकाबले इसलिए जीतने में सफल रही क्योंकि एमएस धोनी और युवराज सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों के बगैर भारतीय टीम का लगातार 16 मुकाबला जीतना नामुमकिन सा था।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: 30 नवंबर को कहां देख सकते है आईपीएल रिटेंशन का लाइव प्रसारण, जानिए यहां