Placeholder canvas

क्रिस गेल की तरह 2 धुरंधर बल्लेबाज कर रहे छक्कों की बौछार, चयनकर्ता जल्द दे सकते हैं टीम इंडिया में मौका

क्रिस गेल को अपने समय में टी20 के सर्वशेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता था। ये बल्लेबाज केवल अपने छक्के की मदद से अकेले मैच बदलने का दमखम रखता था।

क्रिस के नाम टी20 में 1056 छक्के हैं। टी 20 इतिहास में किसी भी क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा। अब भारत को डोमेस्टिक क्रिकेट में उनकी ही तरह छक्को की बौझार करने वाले दो युवा खिलाड़ी मिल चुके है। जल्द ही इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता हैं।

1. रियान पराग

आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाला ये युवा ऑल राउंडर कमाल की बल्लेबाजी करता हैं। लोग अक्सर इनको इनके एटीट्यूड के लिए पसंद नहीं करते पर उससे उनका टैलेंट कम नही होता।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में मौका पाने के लिए तरस रहा ये यार्कर किंग, कोच-कप्तान कर रहे लगातार नजरअंदाज, जसप्रीत बुमराह की तरह मचाता कहर

रियान क्रिस गेल की तरह लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। हाल में खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी में रियान ने कुल 30 छक्के लगाए थे। वहीं रणजी मैच में भी उनके बल्ले से 7 छक्के आए।

फिलहाल इस साल रणजी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालो की लिस्ट में वह नंबर तीन पर हैं। इतना ही नहीं रियान गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में टीम इंडिया से जल्द उन्हें कॉल अप आ सकता हैं।

2. नारायण जगदीशन

जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी से जो फॉर्म पकड़ रखा है। वह लाजवाब है। जगदीशन ने लिस्ट A मैच के एक ही मैच में 15 छक्के भी लगा डाले थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उनके बल्ले से कुल 31 छक्के आए थे।

उन्होंने एक से बढ़कर एक लंबे छक्के लगाए। यहां भी उनका बल्ला रुका नहीं। तमिलनाडु के लिए रणजी खेलते हुए उन्होंने दो पारियों में 11 छक्के लगाए।

उन्होंने रणजी में तक गजब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस साल के रणजी में उनके नाम सर्वाधिक छक्के है। ऐसे में लम्बे लम्बे छक्के की बौछार करने वाले इस युवा बल्लेबाज को जल्द टीम इंडिया की टी20I टीम से जोड़ा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- IND vs BAN : भारत से मिली हार के बाद बांग्लादेश टीम में हुए बड़े बदलाव, दूसरे टेस्ट में हुई इस धाकड़ गेंदबाज की एंट्री