Placeholder canvas

पूरे देश में 31 मई तक बढ़ाया गया Lockdown, गृह मंत्रालय ने जारी किया दिशा-निर्देश

इस समय देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है जो की आज खत्म होने वाला था लेकिन इसी बीच लॉकडाउन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है।

दरअसल, खबर है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए और इससे निपटने के लिए NDMA ने 31 मई तक लॉकडाउन के विस्तार करने का फैसला किया है। वहीं इस फैसले को लेकर NDMA ने सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी है। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा है। वहीं तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब राज्यों ने एनडीएमए के ऐलान से पहले ही आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। बता दें, एनडीएमए पहले लॉकडाउन को औपचारिक रूप से जारी करने का आदेश जारी करता है और फिर राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) लॉकडाउन के दिशानिर्देशों को फ्रेम करती है।

ndma

वहीं इसी बीच गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन लॉकडाउन 4.0 को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 4.0 के लिए जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। लेकिन होम डिलीवरी की इजाजत होगी। वहीं 31 मई तक सभी उड़ानों पर रोक रहेगी। मॉल, सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे।

आपको बता दें, भारत में कोरोना वायरस से अभी तक 2 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 90 हज़ार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। सबसे पहले पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। वहीं इसके बाद कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को बढाया जा चुका है वहीं अब लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन लॉकडाउन 4.0 के तहत 31 मई तक देश को लॉकडाउन कर दिया गया है।