Placeholder canvas

IPL 2022: लखनऊ सुपरजायंट्स और CSK के बीच मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड्स, एमएस धोनी ने रचा इतिहास

लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 6 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ टीम ने इस आईपीएल में अपना पहला मैच जीत 2 अंक हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई की शुरुआत एक बार फिर खराब रहीं जब ऋतुराज गायकवाड़ केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद रोबिन उथप्पा , शिवम दुब्बे और महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में बल्लेबाजी करने आई लखनऊ की टीम ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। लखनऊ के लगभग सभी बल्लेबाजों के बल्ले से रन आये। कप्तान केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, इवन लुइस, ने क्रमशः 40, 61, 55  रन बनाए। लुइस की धमाकेदार पारी के चलते टीम ने ये मैच अपने नाम किया।

लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच में बनें कुल 13 रिकॉर्ड बने, आइये डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. आज सीजन का सर्वोच्च पावरप्ले  स्कोर –  73/1 CSK की टीम ने बनाया।

2. आज मोइन अली ने आईपीएल में 100 बाउंड्री ( चौके + छक्के) पूरे कर लिए। आज उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के आये।

3. रोबिन उथप्पा ने आज आईपीएल में अपना 26वा अर्धशतक लगाया। उन्होंने ये अर्धशतक केवल 25 गेंदों पर पूरा किया।

4. आज CSK के बल्लेबाज शिवम दुबे ने 50 बाउंड्री (चौके+ छक्के) पूरे किए। आज उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के आये।

5. आज महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे किए।

6. केएल राहुल ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 500 चौके पूरे कर लिए।

7. क्विंटन डी कॉक ने आज आईपीएल में अपना17वा अर्धशतक लगाया। CSK के खिलाफ ये उनका दूसरा अर्धशतक है।

8. ड्वेन ब्रावो ने आज टी20 मैचों में अपना 250वा कैच पकड़ा।

9. इवन लुइस ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 350 चौके पूरे कर लिए है।

10. दीपक हुड्डा ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 150 चौके पूरे कर लिए है।

11. ड्वेन ब्रावो आज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट (171) लेने वाले खिलाड़ी बन गए।

12. इवन लुइस ने आईपीएल 2022 के अब तक का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उनका ये अर्धशतक 23 गेंदों पर आया।

13. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल इतिहास में पहली बार शुरआती दो गेम हारे है।

14. लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने अब तक इस सीजन का सबसे बड़ा रन चेस कर लिया है.