Placeholder canvas

IPL 2022: मुंबई और लखनऊ के बीच मैच में बने कुल 12 रिकाॅर्ड्स, KL राहुल ने लगाई रिकाॅर्ड की झड़ी

LSG vs MI : आज हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से मात दी। आज के मैच के स्टार रहें लखनऊ के कैप्टन केएल राहुल जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपना दूसरा शतक लगाया।

आज के मैच में बने कुल 12 रिकार्ड्स, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. के एल राहुल आईपीएल में 150 छक्के से केवल एक शॉट दूर है। ऐसा करने के साथ वो ये कीर्तिमान हासिल करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे उनसे पहले ऐसा रोहित शर्मा, एम एस धोनी, विराट कोहली, अंबाति रायडू, रोबिन उथप्पा, सुरेश रैना कर चुके है।

2. वानखड़े स्टेडियम में पिछले 7 मैचों में ये मुंबई इंडियंस की दूसरी हार है।

3. केएल राहुल का बैटिंग एवरेज मुंबई के खिलाफ 86.7 पहुंच चुका हैं। किसी भी फ्रेंचाइजी के खिलाफ 10 से ज्यादा पारी खेलने वाले खिलाड़ियों में उनका ये औसत सबसे अधिक है।

4. केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में अपना दूसरा शतक लगाया। इस सीजन में अब तक 5 शतक लग चुके है जिनमें से तीन जॉस बटलर और दो केएल राहुल के बल्ले से आए है।

5. आज के मैच में आयुष बडोनी ने अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया। उन्होंने ऐसा करने के लिए सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया।

6. के एल राहुल ने आज टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। वह अब तक कुल 6 शतक लगा चुके है।

7. केएल राहुल के नाम अब एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 शतक लगा चुके है। उनमें से दो शतक इस सीजन में आए है।

8. के एल राहुल आईपीएल 2022 में 300 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 8 मैचों में कुल 368 रन बना लिए है।

9. मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 9 इनिंग्स में ये केएल राहुल ने तीसरी बार शतक लगाया है।

10. आईपीएल में ये मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार है। इसी के साथ अब मुंबई इंडियंस की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी है।

11. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में 250 रन बनाने वाले तिलक वर्मा पहले खिलाड़ी बन गए है। ये तिलक वर्मा का ये पहला आईपीएल सीजन है।

12. के एल राहुल मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर (8) बनने वाले खिलाड़ी बन गए है। आज वह सुरेश रैना (7) से आगे निकल गए।