Placeholder canvas

LSG vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, लखनऊ का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL 2022 का 37वां मुकाबला आज, रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है।

मुंबई इंडियंस ने जीता टाॅस

बात अगर टाॅस रिपोर्ट की करें तो  मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब लखनऊ सुपरजायंट्स  की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में हुआ एक बदलाव

आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम से स्टार खिलाड़ी आवेश खान अंतिम ग्यारह से बाहर है। उनकी जगह टीम में मोहसिन खान को मौका मिला है।

आईपीएल 2022 में ऐसा रहा दोनों टीमों का अब तक प्रदर्शन

mi vs lsg

इस मुकाबले से पहले अगर दोनों टीमों के आईपीएल 2022 में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाला जाए तो एक तरफ जहां लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) की टीम 7 मैच खेलकर अपने नाम 4 मैच कर चुकी है। साथ ही आईपीएल 2022 के प्वाइंट टेबल पर 5वें स्थान पर बनी है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस (MI) को अब तक आईपीएल 2022 में पहली जीत भी नसीब नहीं हुई है।

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2022 में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं और सभी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अपने खराब प्रदर्शन की वजह से मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2022 के प्वाइंट टेबल में निचले पायदान पर है।

जानिए पिच का हाल

stadium bebroune

बता दें, वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच पर हमेशा से जमकर रन बरसते हुए दिखाई देते है क्योंकि गेंद में उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और शॉट्स लगाना आसान होता है।

अब तक इस मैदान पर आईपीएल 2022 में 7 मुकाबले खेले गए हैं। शुरुआती चार मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, जबकि आखिरी तीन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है।

ये रही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।

ये रही लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, कुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन पर आई सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया