Placeholder canvas

IPL 2022: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार, 36 रन से जीता लखनऊ; देखें स्कोरकार्ड

IPL 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।

हो चुके इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 36 रन से हरा दिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में ये लगातार 8वीं हार है।

मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार

169 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 20 गेंद पर 8 रन और कप्तान रोहित शर्मा 31 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस 5 गेंद पर 3 रन और सूर्यकुमार यादव ने 7 गेंद पर 7 रन की पारी खेली।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने कुछ अच्छे शाॅट्स खेले, लेकिन वो भी 27 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कीरोन पोलार्ड महज 19 रन बनाए। इसके अलावा जयदेव उनादकट ने 1 रन बनाए।

20 ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बनाए 168 रन

KL Rahul

इसके पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।

लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वो कप्तान KL Rahul रहें। कप्तान केएल राहुल ने 62 गेंद पर शतक जड़ दिया। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 166.13 रहा।

कप्तान KL Rahul के अलावा सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 9 गेंद पर 10 रन, मनीष पांडे 22 गेंद पर 22 रन की पारी खेली, हालांकि मार्कस स्टोइनिस बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं कृणाल पांड्या 2 गेंद पर 1 रन और दीपक हुड्डा 9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

ऐसा रहा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन

bumrah mi 2022

वहीं बात अगर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की करें तो ऋतिक शौकीन 1 विकेट और जसप्रीत बुमराह भी 1 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जयदेव उनादकट और कीरोन पोलार्ड को 2-2 विकेट मिला।

ये रही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।

ये रही लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, कुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, मोहसिन खान, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई।

ये भी पढ़ें- 12 चौके और 4 छक्के…केएल राहुल ने खेली 103 रन की तूफानी पारी, 166 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक