Placeholder canvas

मोर के साथ PM मोदी की खास दोस्ती, प्रधानमंत्री ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

New Delhi: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह PM मोदी इस बार अपने किसी राजनीतिक वजह से बल्कि अपने एक खास दोस्त की वजह से खबरों में छाए हुए है। दरअसल प्रकृति को लेकर PM मोदी प्यार किसी से भी छुपा नही है। अक्सर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने बयानों में अपने इस प्रेम को जाहिर करते रहते है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर PM मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रधान मंत्री मोदी ने अपना ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वायरल वीडियो में PM मोदी देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना चुगाते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में दिखाई देने वाला ये मोर PM मोदी के घर पर ही रहता है, कहने को तो ये भारत के प्रधान मंत्री का सबसे अच्छा दोस्त बन गया है। इस मोर को PM मोदी के बाग में कई बार देखा जा चुका है। अपने इस खास दोस्त के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्शन में एक खूबसूरत कविता भी लिखी है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को अपने बाकी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है। PM मोदी इससे पहले भी अपने बगीचे में में योगा करते हुए इस मोर के साथ देखे गए है। PM मोदी को प्राकृतिक सुंदरता से इतना लगाव है कि वो हमेशा इन सब के बीच में धीरे पाए जाते है।

मोर के साथ वाला PM मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पोंस दे रहे हैं। बता दें कि ये पहले बार नहीं की PM मोदी ने प्राकृती के लिए अपने प्यार को जाहिर किया हो।