Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने कुल 10 रिकाॅर्ड, सायका इशाक ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 105 रन बनाए। वह मात्र 18 ओवर  पर ऑल आउट हो गए। हेली मैथ्यूज, इसी वांग, सायका इशाक ने तीन तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। शेफाली वर्मा सायका इशाक को 2 रन पर अपना विकेट दे बैठी इसके बाद दिल्ली के विकेट गिरते रहे। एक छोर पर मेग रन बनाती रही दूसरी छोर पर विकेट गिरते रहे। दिल्ली के आठ खिलाड़ी 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जिसके फलस्वरूप टीम केवल 105 रन बना पाई।

जवाब में हेली मैथ्यूज और यस्तिका भाटिया ने मम्मी को शानदार शुरुआत दिलाई। यस्तिका ने 41 तो मैथ्यूज ने 32 रन की पारी खेली। इन दोनों की पारी ने ये सुनिश्चित किया की टीम 15 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंच गई।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. WPL 2023 में प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर
सायका इशाक

2. मुंबई इंडियंस वीपीएल में सारे मैच जीतने वाली एक मात्र टीम है।

ये भी पढ़ें- हरलीन- सोफिया के तूफानी पारी में उड़ी स्मृति मंधाना की टीम, गुजरात ने 11 रनों से दी करारी मात

3. WPL2023 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल

सायका इशाक 37
मरिजैन कप्प 35
इस्सी वोंग 34
शिखा पाण्डेय 30
तनुजा कंवर 24
एशले गार्डनर 24

4. इस वीपीएल में

सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी – सायका इशाक – विकेट 9
सर्वश्रेष्ठ औसत – सायका इशाक – 5.55
बेस्ट स्ट्राइक रेट – सायका इशाक – 6.7
एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट – सायका इशाक – 4.7

5. मेग लेनिंग के पास सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण ऑरेंज कैप है।

6. सायका इशाक वीपीएल में पर्पल कैप होल्डर है। उनके नाम 9 विकेट है।

7. मुंबई इंडियंस फिलहाल WPL में टेबल टॉपर हैं। उनके तीन मैच में 6 अंक है।

8. हरमनप्रीत अभी तक इस वीपीएल में एक भी टॉस नहीं जीत पाई है।

9. ये दिल्ली कैपिटल्स का पहला 200 से कम का स्कोर था।

10. मेग लेनिंग पहली बार इस टूर्नामेंट में अर्धशतक नहीं लगा पाई। उनके नाम तीन मैच में दो अर्धशतक है।

ये भी पढ़ें- कप्तान जोस बटलर की एक छोटी गलती से फिसला इंग्लैंड के हाथों मैच, बांग्लादेश से गंवाया जीता हुआ मुकाबला