Placeholder canvas

IPL 2022: पैट कमिंस ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, MI vs KKR के बीच मैच में बने कुल 10 रिकाॅर्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच को कोलकाता ने 4 ओवर शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही जब कप्तान रोहित केवल 3 रन बना कर उमेश यादव का शिकार बने। जिसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे देवाल्ड ब्रेविस ने एक छोटी और तेज पारी खेली उन्होंने 29 रन बनाए।

अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 14 रन पर आउट हुए, वह तिलक वर्मा और केरोन पोलार्ड की तेज पारी थी जिसके बदौलत टीम ने 20 ओवर में 161 रन का स्कोर खड़ा किया।

वहीं बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार अंतराल में विकेट गवाएं लेकिन दूसरी तरफ से वेंकटेश अय्यर टिके रहे और उन्होंने आईपीएल 2022 का अपना पहला अर्धशतक जड़ा।

Pat Cummins ने भी अंत में आकर एक तेज पारी खेली जिसकी बदौलत कोलकाता ने ये मैच भी अपने नाम किया और तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गए। वहीं अभी भी मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है। कमिंस ने केवल 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए।

आज के मैच में 9 रिकॉर्ड बने, आइए डालते है इन रिकॉर्ड पर एक नज़र

1. देवाल्ड ब्रेविस ने आज आईपीएल में पदार्पण किया, अपने पहले मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 29 रन बनाए।

2. उमेश यादव ने आईपीएल में पांचवी बार रोहित शर्मा का विकेट लिया।

3. उमेश अभी तक आईपीएल 2022 में 9 विकेट ले चुके है और उनके पास पर्पल कैप है।

4. मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में शुरुआती 15 ओवर में केवल 85 रन बनाए, जबकि आखिर के पांच ओवर में 76 रन बनाए।

5. आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने आज अर्धशतक लगाया। ये आईपीएल में उनका 14वा अर्धशतक था।

6. आईपीएल में 4 परियों में पैट कमिंस ने तीन बार ईशान किशन को आउट किया है।

7. पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने केवल 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

8. डेनियल सैम्स का ओवर आईपीएल इतिहास का अभी तक का दूसरा सबसे महंगा ओवर रहा। इस ओवर में 35 रन आए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 37 रन का ओवर फेंका था। ये 2011 की बात है।

9. Pat Cummins का ये अर्धशतक संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले केएल राहुल ने भी 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: संजू सैमसन की थ्रो पर मिला मौका, युजवेंद्र चहल ने बिना देर किए किंग कोहली को ऐसे किया रन आउट