Placeholder canvas

RCB vs MI के बीच मैच में बने कुल 11 रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले IPL के पहले खिलाड़ी बने Virat Kohli

आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले को बैंगलोर ने आसानी से जीत लिया। 151 रनों का पीछा बैंगलोर ने मात्र तीन विकेट गवां कर बड़े आसानी से 9 गेंद शेष रहते कर लिया। एक तरफ जहां युवा बल्लेबाज अनुज रावत के बल्ले से अर्धशतक आया वहीं कप्तान कोहली मात्र 2 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए।

MI vs RCB : आज के मैच में बने 11 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल में 550 से ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे ज्यादा चौके लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी केवल शिखर धवन है।

2. आईपीएल इतिहास में 550 से ज्यादा चौके और 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) एकमात्र खिलाड़ी बन गए है।

3. दिनेश कार्तिक आईपीएल में बतौर विकेटकीपर 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। उनके अलावा ये कारनामा केवल एम एस धोनी ने किया है।

4. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 4500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इसी के साथ किसी एक ही फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले ऐसा विराट कोहली ने RCB qJ सुरेश रैना ने CSK के लिए किया था।

5. रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 400 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

6. सूर्यकुमार ने आज अपना 200वा टी20 खेला। अपने इस मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया।

7. सूर्यकुमार ने आज आईपीएल में अपना 15वाX अर्धशतक लगाया। साथ ही आईपीएल 2022 का लगातार दूसरा।

8. सूर्यकुमार ने आज टी20 में अपने 150 छक्के पूरे कर लिए।

9. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी अनुज रावत ने आज आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया।

10. आज के मैच की सबसे तेज गेंद मोहम्मद सिराज ने फेंकी। उन्होंने 145.5 की गति से आज की सबसे तेज गेंद फेंकी।

11. मुंबई इंडियंस अभी तक आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं जीती है, ये उनकी लगातार चौथी हार थी।