Placeholder canvas

MI vs SRH मैच में बने कुल 12 रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने Jasprit Bumrah

MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच को हैदराबाद ने 3 रन से जीत लिया है। आज के मैच के स्टार रहें राहुल त्रिपाठी और उमरान मलिक। जहां राहुल ने अर्धशतक लगाया वहीं उमरान ने तीन विकेट चटकाए।

आज के मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड

1. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला मैच जीता। उनकी सारी जीत इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए आई।

2. जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 250 विकेट ले लिए है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज है।

3. रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में 900 चौकों तक पहुंचने से अब केवल एक चौका दूर है। शिखर धवन और विराट कोहली के बाद वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

4. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए इशान किशन ने 1500 रन पूरे कर लिए है। वह लीग में MI के लिए 1500 रन बनाने वाले पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए है।

5. वाशिंगटन सुंदर ने आज अपना 50वां आईपीएल मैच खेला।

6. निकोलस पूरन ने आईपीएल में आज अपने 50 चौके पूरे कर लिए है।

7. इस आईपीएल सीजन में 900 से ऊपर छक्के लग चुके है। ऐसा आज से पहले किसी आईपीएल सीजन में नहीं हुआ है।

8. राहुल त्रिपाठी ने आज आईपीएल 2022 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया।

9. इस आईपीएल सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

17 – जोस बटलर
12 – रोहित शर्मा
10 – क्विंटन डी कॉक
9 – जॉनी बेयरस्टो

10. इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभी तक 102 छक्के लग चुके है। इससे ज्यादा छक्के (114) उनके खिलाफ केवल आईपीएल 2019 में लगे थे ।

11. राहुल त्रिपाठी इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। उनके नाम अब 393 रन है।

12. आज के मैच के बाद, इस आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी:-

• अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन।
•एसआरएच के लिए सर्वाधिक रन।
• SRH के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर।
• SRH के लिए सर्वाधिक 4s।
• SRH के लिए सर्वाधिक 6s।
•एसआरएच के लिए सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट।
•इस आईपीएल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 350 रन)।