Placeholder canvas

आरसीबी ने चली तगड़ी चाल, 1 करोड़ में शामिल किया युवराज सिंह जैसा बड़ा बिग हिटर, अकेले दम पर जिताने की रखता क्षमता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल को अपने टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की। उन्हें विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के शामिल किया गया।

विल जैक्स बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे ओडीआई में चोटिल हो गए थे। जैक्स को 3.2 करोड़ रुपए में टीम से जोड़ा गया था। जबकि ब्रेसवेल जो नीलामी में अनसोल्ड थे को उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में टीम में शामिल किया।

भारत के खिलाफ लगा चुके है ताबड़तोड़ शतक, युवराज सिंह की दिलाते है याद

ब्रेसवेल को टीम में शामिल कर आरसीबी की टीम ने गजब की चाल चली है। कुछ समय पहले ही न्यूजीलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी दिखाई थी। उन्होंने ओडीआई में शतक लगाया था। वह एक प्रॉपर टी20I बल्लेबाज है।

लेफ्ट हैंडेड ये ऑल राउंडर कई मायने में भारत के स्टार ऑल राउंडर युवराज सिंह की याद दिलाता है। युवराज की तरह ही लेफ्ट हैंडेड ये बल्लेबाज बड़े बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। वह टी 20 क्रिकेट में अभी तक कुल 91 छक्के लगा चुके है। इतना ही नहीं युवराज की ही तरह वह गेंदबाजी भी कर लेते है वह राइट हैंडेड ऑफब्रेक गेंदबाज है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 55 विकेट है।

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी की टीम को नहीं खलेगी जसप्रीत बुमराह की कमी, 27 साल का ये धाकड़ गेंदबाज करेगा टीम का बेड़ा पार!

व्हाइट गेंद क्रिकेट में है गजब का स्ट्राइक रेट, तुरुप का इक्का हो सकते है साबित

उनके टी 20I के आंकड़ों की बात करे तो उनके नाम 16 मैच में 140 को स्ट्राइक रेट से 113 रन है। वहीं वह 21 विकेट अपने नाम कर चुके है। वहीं 19 ओडीआई में उनके नाम 14 विकेट है। ओडीआई में भी उनका स्ट्राइ रेट 118 है और वह 42 की औसत से 510 रन बना चुके है। जिसमें 2 शतक शामिल हैं।

उनके आंकड़े खासकर उनका स्ट्राइक रेट और ऑल राउंड प्रदर्शन देख कर तो ये ही लगता है कि वह आरसीबी की टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते है। युवराज सिंह जैसे इस खिलाड़ी को टीम में शामिल कर आरसीबी ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी टीम को मजबूत कर लिया हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: जीत के बावजूद टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव संभव, दूसरे वनडे में ऐसे नजर आ सकती है भारत की प्लेइंग 11