Placeholder canvas

‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर MS Dhoni ने बदली प्रोफाइल फोटो

आगामी 15 अगस्त को देश अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूरी कर रहा है। इस मौके पर देशभर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से देश के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस पावन पर्व पर अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं। ऐसे में देश के नागरिक सरकार के आह्वान पर घर के अलावा डीपी और प्रोफाइल पिक्चर पर भी तिरंगे की फोटो लगा रहे हैं। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया है।

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni ने बीते शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदलते हुए वहां पर तिरंगा लगाया है। इस तस्वीर पर एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। MS Dhoni ने अपने संदेश में लिखा,“भाग्य है मेरा कि मैं एक भारतीय हूं।”

;

आपको बताते चलें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है।

दूसरे क्रिकेटर भी ले रहे हैं इस मुहिम में हिस्सा

irfan pathan har ghar tiranga
दूसरी तरफ कई अन्य क्रिकेटर भी हर घर तिरंगा और अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत भारत सरकार की अपील मानकर अपनी डीपी और प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगा रहे हैं।

इसके साथ ही वे अपने फैंस से भी अपनी डीपी और प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लगाया है और फैंस से अपील की है कि सब लोग 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक इस अभियान का हिस्सा बने।

15 अगस्त 2020 को धोनी ने क्रिकेट को कहा था अलविदा

ms dhoni jersy 7टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पंद्रह अगस्त से पहले से गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने साल 2020 में 15 अगस्त के दिन ही टी-20 और वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था। दौरान भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर रिटायरमेंट का फैसला लिया था।