Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस में वापसी को तैयार 27 साल का धाकड़ गेंदबाज, IPL 2022 नीलामी में खरीदने के लिए नीता अंबानी ने चली थी तगड़ी चाल

मुंबई इंडियंस: इंग्लैंड के 27 वर्षीय तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस साल के आईपीएल में वापसी करने को तैयार है। आर्चर पिछले कुछ समय से क्रिकेट फील्ड से बाहर है। वह काफी समय से कोहनी की चोट से उभर रहे हैं।

पिछले साल आईपीएल 2022 के नीलामी में नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। जबकि पिछले साल वह आईपीएल का हिस्सा भी नहीं होने वाले थे बावजूद इसके उनके ऊपर इतनी बड़ी रकम खर्च की गई।

लॉन्ग टर्म प्लान के तहत जोफ्रा आर्चर पर मुंबई इंडियंस ने लगाया था इतना बड़ा दांव

पिछले साल जोफ्रा आर्चर पर इतनी रकम लगाना मुंबई इंडियंस का एक लॉन्ग टर्म प्लान था। जोफ्रा आर्चर को एक बेहतरीन डेथ ओवर गेंदबाज माना जाता हैं। टीम के पास पहले से ही जसप्रीत बुमराह मौजूद थे। ऐसे में भविष्य के लिए मुंबई सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी अटैक तैयार कर रहीं थी।

ये भी पढ़ें- साल 2023 में ये रहा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, 35 वनडे, विश्व कप समेत होंगे कई बड़े टूर्नामेंट

2021 में अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जोफ्रा ने अभी कुछ दिनों पहले ही जानकारी दी की वह क्रिकेट फील्ड पर वापसी कर रहें है। इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस काफी खुश है। अब फैंस को बुमराह और आर्चर की जोड़ी को एक साथ गेंदबाजी करते हुए देखने का मौका मिलेगा।

जोफ्रा आर्चर के आंकड़े

इन दोनो की जोड़ी मिलकर मुंबई को आईपीएल का खिताब जीतने में मदद कर सकती हैं। आर्चर के आंकड़ों की बात करे तो वह 13 टेस्ट में 42 विकेट ले चुके है। वहीं व्हाइट गेंद क्रिकेट में भी उनके आंकड़े अच्छे है जहां 17 ओडीआई में वह 30 और 12 टी20I में 14 विकेट ले चुके है।

इसके अलावा उन्होंने 35 आईपीएल खेलते हुए 46 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि 121 टी20 में उनके नाम 153 विकेट है। 2019 में ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले आर्चर ने बहुत ही कम समय में इंग्लैंड की टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली थी।

ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स का बड़ा दांव, इन 2 खतरनाक ऑलराउंडर को अपने खेमे में किया शामिल