Placeholder canvas

नीता अंबानी ने चली तगड़ी चाल, मुंबई इंडियंस में शामिल किया किरोन पोलार्ड जैसा बड़ा बिगर हिटर

कैमरन ग्रीन जिन्हें आम तौर पर एक गेंदबाज की तरह जाना जाता है, बल्ले से भी धमाल मचाते आए हैं। ये ही कारण था कि नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने उनके ऊपर इतनी बड़ी राशि खर्च की।

ग्रीन को 17.50 करोड़ में मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई की टीम में इस बार पावर बिग हिटर किरॉन पोलार्ड मौजूद नहीं है। ऐसे में कैमरन ग्रीन उनकी कमी को पूरा कर सकते है।

इस पावर हिटर को टीम में शामिल कर चली बड़ी चाल

डेविड वार्नर की गेर मौजूदगी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछली बार टी20I खेलने भारत आई थी उस समय कैमरन ग्रीन ने ही उनके लिए ओपनिंग की थी।

कैमरन ग्रीन ने उस दौरान दो हाफ सेंचुरी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने 214 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनकी एक हाफ सेंचुरी तो केवल 19 गेंदों पर आई थी। इससे आप समझ सकते है कि वह गेंद के कितने अच्छे हिटर है।

ये भी पढ़ें- सचिन बेबी का गरजा बल्ला, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने उड़ाए 4 छक्के, संजू सैमसन की टीम को मिली शानदार जीत

कैमरन ग्रीन के आंकड़े

कैमरन ग्रीन जैसी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर मुंबई ने एक तगड़ी चाल चली है। जहां वह खतरनाक गेंदबाज है वहीं वह टीम के लिए ओपनिंग या फिनिशिंग में से कोई भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

उनके आंकड़ों की बात करे तो वह 8 टी20I में 139 रन बना चुके है। उनके ये रन 170 की ऊपर की स्ट्राइक रेट से आए हैं। इसके अलावा वह टी20I में 5 विकेट भी ले चुके है। इतना ही नहीं 13 ओडीआई में उनके नाम 11 विकेट और 58 की औसत से 290 रन हैं।

मुंबई के पास है कई पावर हिटर बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस के पास पहले से ही ईशान किशन, रोहित शर्मा, टिम डेविड जैसे बिग हिटर मौजूद है। ऐसे में ग्रीन की मौजूदगी उनके टीम को और भी मजबूत कर देगी।

साथ ही मुंबई का गेंदबाजी अटैक भी बहुत बेहतरीन है जहां तेज गेंदबाजी में टीम के पास जसप्रीत बुमराह, जोर्फा आर्चर जैसे खिलाड़ी है, वहीं इसी लिस्ट में ग्रीन का नाम उनके तेज गेंदबाजी अटैक को और मजबूत बनाता हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: 152 विकेट चटकाने वाले धाकड़ गेंदबाज टीम इंडिया में डेब्यू को तैयार, बुमराह की तरह गेंद से मचाता तबाही