Placeholder canvas

अगले सीजन के IPL से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस, आखिरी नाम सबसे अहम

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की सबसे सफल टीम आने जाने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मगर साल 2022 के आईपीएल में वह प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

मौजूदा आईपीएल सीजन में Mumbai Indians की टीम ने 14 लीग मुकाबले खेल कर सिर्फ 4 में जीत हासिल की थी। और उसे 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं Mumbai Indians इस सत्र की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। Rohit की अगुवाई वाली इस टीम को शुरुआत के 8 मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बताते चलें कि आईपीएल 2022 में Mumbai Indians के लिए कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बड़े खिलाड़ी नाकाम रहे। इसी क्रम में हम आपको बताने जा रहे हैं।

साल 2023 के आईपीएल से पहले Mumbai Indians की टीम किन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। मुंबई इंडियंस की टीम खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बना रही है उन खिलाड़ियों ने इस सत्र में अपने प्रदर्शन से फैंस को पूरी तरह निराश किया है।

1-किरोन पोलार्ड (Kiron Pollard)

rohit polard 2022पूर्व कैरीबियन खिलाड़ी किरॉन पोलार्ड (Kiron Pollard) पिछले लगभग 12 साल से Mumbai Indians के खेमे में शामिल रहे हैं और इस दौरान उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को फायदा पहुंचाया है। लेकिन साल 2022 के आईपीएल में यह विस्फोटक खिलाड़ी पूरी तरह नाकाम रहा है। जिसके चलते टीम प्रबंधन ने आखिरी के कुछ मुकाबले से बाहर का भी रास्ता दिखाया था।

अगर किरॉन पोलार्ड के वर्तमान सत्र में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कुल 11 मुकाबले खेल कर 107.46 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 144 रन बनाए थे। और उन्होंने गेंदबाजी में भी टीम को निराश करते हुए महज चार विकेट झटके थे। ऐसे में इस कैरेबियाई खिलाड़ी को मुंबई की फ्रेंचाइजी अगले सत्र के पहले रिलीज करने का फैसला ले सकती है।

2-जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat)

unadkat mi3

लेफ्ट हैंड फास्ट बॉलर उनादकट (Jaydev Unadkat) को Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा ऑक्शन में 1.30 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। लेकिन उनादकट ने आई पी एल 2022 में अपने प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस को पूरी तरह निराश किया है।

उन्होंने इस सत्र में Mumbai Indians के लिए पांच मुकाबले खेल कर महज 5 विकेट लिए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम जयदेव उनादकट को आईपीएल 2023 से पहले रिलीज करने का कड़ा कदम उठा सकती है।

3-रिले मेरेडिथ (Riley Meredith)

relay miऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ (Riley Meredith) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा था। हालांकि इस कंगारू खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सत्र में औसत प्रदर्शन किया है,बतौर तेज गेंदबाज रिले मेरडिथ मुंबई इंडियंस के लिए एक अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं।

हालांकि दूसरी तरफ साल 2022 के सत्र में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) एमआई से जुड़ सकते हैं और ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम रिले मेरेडिथ को रिलीज करने का कड़ा कदम उठा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SA : रोहित, कोहली के बगैर पहले T20 में ऐसा हो सकता हैं Team India का बल्लेबाजी क्रम