Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद क्या अर्जुन तेंदुलकर की होगी मुंबई इंडियंस में एंट्री? देखें संभावित प्लेइंग-11

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में आईपीएल की सबसे सफल टीम आने जाने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर चुकी है। Mumbai Indians की टीम अब तक इस सत्र में 8 मुकाबले खेल चुकी है और उसे सातों में हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसे में आज राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में Mumbai Indians की टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी। इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम को गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाना होगा।

2 260

अगर बात करें इस टीम की वर्तमान स्थिति की तो मुंबई इंडियंस की टीम अब तक 8 मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में अब Mumbai Indians की टीम साल 2022 के आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खो चुकी है, हालांकि बचे हुए अपने मुकाबले में जीत हासिल कर मुबई इंडियंस की टीम अपना सम्मान बचाना चाहेगी।

यही वजह है कि आज राजस्तान राॅयल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

क्या प्लेइंग इलेवन में होगी अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री?

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अब तक घरेलू टूर्नामेंट में 2 मैच में 2 विकेट अपने नाम किए हैं।

लगातार हार से निराश नजर आ रहे कप्तान रोहित शर्मा

rohit tilak

Mumbai Indians के कप्तान रोहित शर्मा अपनी अगुवाई में लगातार मुंबई इंडियंस के लिए बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं मगर वह एक तरफ जहां अपने बल्ले से नाकाम है। वहीं, वो टीम के अन्य बल्लेबाजों से भी रन बनवाने में भी नाकाम रहे हैं।

लखनऊ के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने  कहा था,” हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को कम स्कोर पर सीमित किया था। मगर हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाजों ने साझेदारियां नहीं की और खराब शॉट खेलकर विकेट गंवाया। जिसमें मैं भी शामिल था। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा कि यह सिर्फ इस मुकाबले की बात नहीं है। हमने पूरे सत्र में खराब खेला है। टीम का कोई भी बल्लेबाज लास्ट तक खेलने को तैयार नहीं है।”

ये रही मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Mumbai Indians

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह और अर्जुन तेंदुलकर।

ये भी पढ़ें- युवराज सिंह ने बताया विराट कोहली को कैसे मिल सकती है खोई हुई फॉर्म, दी ये खास सलाह