Placeholder canvas

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हरा दर्ज की लगातार दूसरी जीत, देखें पूरा स्कोरकार्ड

MI vs RR IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर (100) के शानदार शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस को हराकर इस सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए। जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यजुवेंद्र चहल ने दो सफलताएं हासिल की। जबकि रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बौल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

जोस बटलर ने लगाया सीजन का पहला शतक (MI vs RR IPL 2022)

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोश बटलर ने आज मुंबई के खिलाफ 68 गेंदों में 11 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का पहला शतक लगाया है। उन्होंने कुल 100 रन की पारी खेली।

2 4

अपनी शतकीय पारी के दौरान जोश बटलर ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज बेसिल थंपी को निशाने पर लेते हुए उनके एक ओवर में कुल 26 रन निकाले थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बासिल थंपी को दोबारा मुकाबले में ओवर करने के लिए नहीं दिया।

जसप्रीत बुमराह ने हासिल की 3 सफलताएं (MI vs RR IPL 2022)

2 8

राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले जोस बटलर(100) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया, यशस्वी जयसवाल(1) को टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया और हेटमाएर (35) को तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया।

इन बल्लेबाजों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के सामने रखा था चुनौतीपूर्ण स्कोर (MI vs RR IPL 2022)

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में जोस बटलर 100 रन (68 गेंद, 11 चौके, 5 छक्के) के अलावा इस मुकाबले में हेटमायर (35) और कप्तान संजू सैमसन (30) ने भी टीम के लिए शानदार योगदान दिया था। बल्लेबाजों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए कोई भी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका था।

ये भी पढ़ें- KKR vs PBKS के बीच मैच में बने 10 रिकाॅर्ड, उमेश यादव ने किया कमाल तो आंद्रे रसल ने रचा इतिहास