Placeholder canvas

WPL Auction: 30 साल के धुरंधर को खरीदने के लिए दिल्ली- UP में मची होड़, फिर इस तीसरे टीम ने 3.2 करोड़ में खरीद चला बड़ा दांव

WPL Auction: भारत की सरजमीं पर पहली बार महिलाओं के लिए आयोजित होने जा रही विमेंस इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिला है।

विदेशी खिलाड़ियों में नताली सीवर ब्रंट को 3.2 करोड़ की बड़ी राशि मिली। मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को अपने खेमे में किया। इंग्लैंड की हरफनमौला खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट उत्तर प्रदेश और दिल्ली कैपिटल्स के पाले में भी जा सकती थी लेकिन नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की टीम 3.2 करोड़ की बड़ी राशि देकर बाजी जीत ली।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश ने भी लगाई थी बोली

सिवर को खरीदने के लिए मुंबई के अतिरिक्त दिल्ली और उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी उन्हें भी बोली लगाई थी मगर मुंबई के आगे इन दोनों फ्रेंचाइजीयों की एक न चली। मुंबई ने इस खिलाड़ी को 3.2 करोड़ की बड़ी रकम दी है।

ये भी पढ़ें :WPL Auction: हरमनप्रीत कौर को खरीदने के लिए नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल, मुंबई, यूपी सब फेल

बेहतरीन all-rounders में गिनी जाती है यह इंग्लिश खिलाड़ी

आपको बताते चलें कि नताली सीवर ब्रंट दुनिया की बेहतरीन ऑलराउंडर गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार की जाती है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अब तक t20 की 100 पारियों में 1999 रन बनाने के अतिरिक्त 78 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6.46 के इकोनॉमी रेट के साथ प्रति ओवर रन खर्चे हैं।

विमेंस बीबीएल में है शानदार रिकॉर्ड

महिलाओं के लिए आयोजित की जाने वाली मशहूर ऑस्ट्रेलियाई लीग विमेंस बिग बैश लीग में नताली सीवर ब्रंट ने अब तक 64 मुकाबले खेल कर कुल 1204 रन बनाए हैं। वहां पर उनके नाम पर 55 विकेट भी दर्ज हैं। दूसरी तरफ उन्होंने इंग्लैंड में खेली जाने वाली दा हंड्रेड लीग में साल 2022 में छह मुकाबले खेलकर 228 रन बनाए थे। इसके अतिरिक्त इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 विकेट चटकाने का भी कारनामा किया था।

गौरतलब है कि पहली बार आयोजित की जा रही महिला आईपीएल की नीलामी में कई खिलाड़ियों को बड़ी राशि मिली है तो कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी है।

भारत के लिए खेलने वाली राजेश्वरी गायकवाड़ को उनकी बेस प्राइस( 40लाख) में यूपी ने उन्हें खरीद लिया। दूसरी तरफ इंग्लैंड क्रिकेट टीम की स्पिनर गेंदबाज सारा ग्लेन 30 लाख के आधार मूल्य के साथ अनसोल्ड रहीं। उन्हें खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

ये भी पढ़ें :मुंबई इंडियंस ने कर दी छुट्टी तो पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया में हुई इस धाकड़ की एंट्री