Placeholder canvas

आखिर कौन है वो शख्स, जिसने ट्रंप और मेलानिया को कराया ताजमहल से रूबरू

New Delhi:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी फर्स्ट लेडी मेलनिया ट्रम्प के साथ आगरा में ताजमहल का दौरा किया। ट्रम्प कपल ने ताजमहल का दीदार करते हुए इसे प्यार का सुंदर प्रतीक कहा, मिस्टर और मिसिज ट्रम्प हाथों में हाथ डाले ताजमहल के सामने एक घंटे तक घूमते दिखे। ट्रम्प ने ताजमहल की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के बारे में काफी पूछताछ भी की। जिसका जवाब गाइड नितिन सिंह ने बहुत खूबसूरती के साथ दिया। नितिन सिंह ने ट्रम्प को ताजमहल के ऐतिहासिक अतीत के बारे में विस्तार से बताया।

डोनाल्ड ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प ने इवांका और जेरेड कुशनर के साथ आज शाम आगरा में राजसी ताजमहल का दौरा किया। राष्ट्रपति ट्रम्प और मेलानिया के ताज यात्रा के दौरान गाइड नितिन कुमार सिंह ने उन्हें ताजमहल की खासियत को बहुत ही अच्छें समझाया। तो चलिए आज के दिन ट्रम्प के ताज गाइड बने नितिन सिंह के बारे में बात करते है। बता दें कि गाइड नितिन ताजमहल की यात्रा पर VVIP के साथ जाते हैं।

1 100

गाइड नितिन कुमार सिंह ने ट्रम्प के सामने ताज के इतिहास को स्पष्ट किया, और बताया कि यह ऐतिहासिक महल कैसे प्यार का प्रतिक है। ताजमहल के पिछले VVIP गेस्ट, जिन्हें नितिन ने चारों ओर से ताजमहल दिखाया था। ट्रम्प के अलावा नितिन सिंह ने जायर मेसियोबोलसनारो और ब्राजील के राष्ट्रपति को भी ताजमहल के बारे में गाइड किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित देश के कई स्पेशल गेस्ट को भी गाइड किया था।

आपको बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच हैं। वे आज सुबह अहमदाबाद के एयरपोर्ट पर उतरे थे। उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 किमी लंबा रोड शो किया। फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप आगरा के ताज का दीदार करके दिल्ली पहुंचे हैं और यहां पर आज वे रूकेंगे।