Placeholder canvas

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का विमान रद्द होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

पटना एयरपार्ट से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि मंगलवार को पटना एयरपार्ट से मंगलवार को मुंबई जाने वाली स्पाईस जेट की फ्लाइट रद्द हो गई। वहीँ इस फ्लाइट के रद्द होने के कारण यात्रियों ने अपने सामान को लेकर हंगामा कर दिया है।

दरअसल, पटना एयरपार्ट से मुंबई जाने वाली स्पाईस जेट की फ्लाइट रात के समय दृश्यता कम होने के कारण रद्द हो गई। वहीं इस फ्लाइट के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों ने हंगामा कर दिया और ये हंगामा उनके सामैन को लेकर है।जानकारी के अनुसार, यात्रियों का आरोप था कि भारत बंद की वजह से पटना से दूर के यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए निर्धारित समय से 10 घंटे पहले ही एयरपाेर्ट पहुंच गए लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्हें उनका लगेज वापस देने में एयरलाइन्स ने बड़ी देरी कर दी। जिस कारण यात्रियों के एअरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।

1 4

वहीं इसके अलावा 10-12 यात्रियों की फ्लाइट छूट गई। उन्हें दूसरे विमानों से दिल्ली व मुंबई भेजा गया। मंगलवार की सुबह को भी कुहासा की वजह से विमानों की लेटलतीफी जारी रही। सुबह में विजिबलिटी 400 मीटर के आसपास थी। इस वजह से पटना से ऑपरेट होने वाले 13 विमानों को संचलित करने में देरी हुई।

इसी के साथ पटना एअरपोर्ट पर पहली फ्लाइट दिल्ली से स्पाइसजेट की एसजी 8741 पूर्वाह्न 11:15 बजे 2 घंटा 55 मिनट देर लैंड की। सबसे अधिक देर से स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 8519 अहमदाबाद से 4 घंटे 20 मिनट देर से 12:05 बजे आई।

आपको बता दें, इससे पहले स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 944 की फ्लाइट मुंबई से दरभंगा के रवाना हुई थी लेकिन खराब मौसम की जानकारी मिलने पर इस फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया और फिर पटना एअरपोर्ट पर इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी गयी। वहीं जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट की 2 बार इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी।