Placeholder canvas

पेड़ को कटने से बचाने के लिए कंधे पर उठाकर दूसरी जगह किए शिफ्ट, दुनिया को दे दी बड़ी नसीहत

इन्सान के लिए  पेड़-पौधों की बड़ी ही जरूरत की चेज हैं क्योंकि इससे हमें ऑक्सीजन मिलती है जो की हर इंसान के लिए जरुरी है। लेकिन आज कल के समय में विकास के नाम पर पेड़-पौधों को कटा जा रहा है और इस वजह से जंगलों के कटने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर पेड़-को बचाने की तस्वीर सामने आई है जो कि इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने शेयर करी है और उस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर है।

वहीं इस तस्वीर में 6 युवक एक डंडे की मदद से बड़े वृक्ष को कंधे पर उठाकर उसे दूसरी जगह शिफ्ट कराते दिख रहे हैं। जो कि इन सभी लोगों के लिए काबलियत तारीफ है।

इसी के साथ जब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तब से लोग इस तस्वीर को ज्यादा से ज्यादा शेयर और लाइक कर रहे हैं साथ ही इन लोगों की तारीफ भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जब से इंसान ने विकास किया है। तेजी से पेड़ कटने का क्रम बढ़ गया है। इसकी वजह से न सिर्फ पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है,बल्कि शहरों और इंसानी बस्तियों में पेड़ों की संख्या काफी कम हो गई है, हालांकि दुनिया भर मे पर्यावरणविद् लगातार पेड़ की कटाई की समस्या को उठाते रहे हैं। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की बात भी करते आए हैं। यह प्रयास हमारी और आपकी मदद से ही पूरा हो सकेगा। हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और आसपास पेड़ों की कटाई होने से बचाव करना चाहिए।