Placeholder canvas

सदि’यों तक करनी है देश सेवा, हम थोड़े वक्त के लिए नहीं आए हैं: PM मोदी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा को आज चुना गया। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जिन आ’शाओं के साथ पार्टी का ज’न्म हुआ है। उसे पूरा किए बगैर हम चै’न से नहीं बैठेंगे। राजनीति में जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर
हम चले थे। उन्हीं को लेकर रा’ष्ट्र का निर्माण करेंगे। हम यहां थोड़े वक्त के लिए नहीं आए हैं। हमें सदि’यों तक देश की सेवा करनी है।

अपनी बात को जारी रखते हुए मोदी ने कहा प्रारंभ से ही पार्टी का स्वभाव रहा है कि जनता पार्टी का जितना विस्तार हो वह करेगी। बीजेपी को नई-नई पीढ़ी मिल रही है। इतने कम समय में जिस तरह से पार्टी ने खुद का विस्तार किया है और जनता की आकांक्षाओं से खुद को जोड़ा है। वह बेहद ही काबिले तारीफ है।

modi ji 660 081219100356

आपको बता दें,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी हो गई। इस दौरान राजधानी दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में देश के कई राज्यों के कार्यकर्ता और पार्टी के सीनियर नेता पहुंचे हैं।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुने गए हैं।इसके पहले अगर भारतीय जनता पार्टी के अब तक के अध्यक्ष पद के लिए चुने जा चुके नेताओं की बात करें तो इस लिस्ट में अटल बिहारी वाजपेयी को 1980 से लेकर 1986 तक, लालकृष्ण आडवाणी को 1986 से लेकर 1991 तक, मुरली मनोहर जोशी को 1991 से लेकर 1993, लालकृष्ण आडवाणी को 1993 से लेकर 1998, कुशाभाऊ ठाकरे को1998 से लेकर 2000 तक, बंगारु लक्ष्मण को साल 2000 से लेकर 2001 तक, जन कृष्णमूर्ति को 2001 से लेकर 2002, वेंकैया नायडू को 2002 तक 2004 तक, लालकृष्ण आडवाणी तक 2004 से लेकर 2005, राजनाथ सिंह को साल 2005 से लेकर 2009, नितिन गडकरी को साल 2009 से लेकर 2013 तक के लिए थे।