Placeholder canvas

अयोध्या भूमि पूजन के कार्यक्रम को PM मोदी ने बनाया खास, पहना कुर्ता और पारंपरिक पीतांबरी धोती

आज 5 अगस्त की तारीख बेहद ही ऐतिहासिक है क्योंकि आज के दिन अयोध्या भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ और ये भूमि पूजन भारत के पीएम मोदी के हाथों द्वारा किया गया। वहीं इस बीच इस ऐतिहासिक दिन और भी खास बनाने के लिए पीएम मोदी अलग ही अंदाज में नजर आए।

दरअसल, पीएम मोदी ने अयोध्या भूमि पूजन के मौके पर पारंपरिक धोती कुर्ता पहना। पीएम मोदी ने गोल्डन येलो रंग का कुर्ता और पारंपरिक पीतांबरी धोती पहनी है और हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ के लिए इसे बहुत पवित्र माना जाता है।

वहीं पीएम मोदी जब राजधानी दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुए तब उनकी धोती कुर्ता वाली तस्वीर सामने आई और इस तस्वीर में वो धोती कुर्ता पहने हाथ जिदते हुए वायु सेना के विमान में प्रवेश करते हुए नजर आए। वहीं सभी लोगों को अयोध्या भूमि पूजन के मौके पर पीएम मोदी द्वारा पहना गया ये धोती कुर्ता बहुत ही पसंद आया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की ये धोती कुर्ता वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और साथ ही इस समय सभी मीडिया चैनलों की सुर्खियां बनी हुई है।

पीएम मोदी अपने पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं वो देश विदेश की यात्रा के दौरान और धार्मिक स्थल पर भी अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया छाए रहते हैं। पीएम मोदी जब भी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं तो  पारंपरिक कपड़ो में नजर आते हैं।

आपको बता दें, दक्षिण भारत के मंदिर में दर्शन करते वक्त पीएम मोदी धोती पहने नजर आए हैं। समापन समारोह में शामिल होने के लिए पटना साहिब गए थे। तो उन्होंने कुर्ते पजामा के साथ सर पर भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं कुंभ मेले के समापन पर पीएम मोदी ने भगवा रंग का कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहना हुआ था। इसी के स्थ विदेशों की यात्रा के दौरान वो अक्सर COAT-PANT में नजर आते हैं।