Placeholder canvas

धोनी के चहेते प्लेयर को खरीदने के लिए प्रीति जिंटा की टीम ने चली बड़ी चाल, राजस्थान, मुंबई सब फेल

सैम कुरेन फ़िलहाल आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें प्रीति जिंटा की मालिकाना हक वाली  पंजाब किंग्स की टीम द्वारा 18.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया गया।

पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस युवा आल राउंडर के ऊपर पैसो की बरसात हो सकती है और ठीक वैसा ही हुआ। आखिरकार पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में कामयाब रही।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने लगाया पूरा दमखम 

सैम का बेस प्राइस 2 करोड़ था। उनके लिए बोली लगाने की शुरुआत मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने की। जिसके बाद करीब 7 करोड़ तक पहुँच जाने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बिड से बाहर हुआ।

ये भी पढ़ें- Ind vs Ban : दूसरे दिन का खेल खत्म, 314 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, शतक से चुके ऋषभ पंत

इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने भी उनपर बिड करना शुरू कर दिया। अब लड़ाई मुंबई और राजस्थान के बीच थी। 11.75 करोड़ पर सैम की पुरानी फ्रैंचाइजी चेन्नई ने भी उनपर बोली लगा दी।

ऐसा लग रहा था कि चेन्नई अब किसी भी हालत में सैम को टीम से जाने नहीं देगी। जैसे ही बिड 13 .25 करोड़ के पार हुई राजस्थान खुद ही बिडिंग से बाहर हो गई।

चेन्नई, मुंबई और पंजाब के बीच सैम को लेकर मची गजब की होड़ 

इसके बाद भी चेन्नई, पंजाब और मुंबई  के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी रही। आखिरकार इस नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ आयी पंजाब की टीम ने 18 .50 करोड़ में सैम को अपनी टीम का हिस्सा बना ही लिया। सैम 2019 में भी पंजाब के लिए खेल चुके हैं।

हाल में शानदार रहें है सैम करन

सैम कुरेन ने इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 19 मैच में 25 विकेट लिए है। इतना ही नहीं वह इस साल टी 20 वर्ल्ड कप में फाइनल में जहाँ मैन ऑफ़ द मैच रहे। वहीं वो मैन ऑफ़ द  टूर्नामेंट भी थे।

लगता है पंजाब ने उनको अपनी टीम से जोड़ ख़िताब की तरफ बहुत अहम कदम भी बढ़ा लिया है। सैम जैसा खिलाड़ी अकेले दम पर मैच जीता सकता है। चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी वह सब कुछ करने में सक्षम है।

गौरतलब  है कि सैम कुरेन ने अब तक आईपीएल में 32 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 337 रन बनाए और 32 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं सैम कुरेन पिछले सीजन तक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आए थे, हालांकि सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम CSK का तगड़ा दांव, जो जिता सकता था IPL ट्राॅफी, 16.25 करोड़ कीमत पर जोड़ा अपने साथ