Placeholder canvas

तैयार हो रहा वीरेंद्र सहवाग जैसा एक और बड़ा बिगर हिटर, बल्ले से बरसा रहा जमकर रन, जल्द हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

वीरेंद्र सहवाग को भारत का सबसे महान ओपनिंग बल्लेबाज़ माना जाता है। वह जिस तरह से पहले ही गेंद से आक्रमण करते थे। सामने वाली टीम पहले ही ओवर से दबाव में आ जाती थी।

अब भारत के लिए उन्हीं के जैसे एक बल्लेबाज ने दुबारा टीम में एंट्री का दरवाजा खटखटाया हैं। ये बल्लेबाज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुका है।

रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने ठोका शानदार तिहरा शतक

हम बात कर रहें है युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ की। पृथ्वी ने हाल में रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए असम के खिलाफ शानदार तिहरा शतक ठोका। पृथ्वी ने आउट होने से पहले 379 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: सूर्यकुमार यादव के एंट्री पर किसका कटेगा पत्ता? दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

उन्होंने अपनी पारी के दौरान 49 चौके लगाए वहीं चार छक्का भी लगाए। उन्होंने केवल 383 गेंदों पर 379 रन बना एक बार फिर टीम इंडिया के एंट्री का दरवाजा खटखटाया है।

वीरेंद्र सहवाग की तरह आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करना करते है पसंद

पृथ्वी, वीरेंद्र सहवाग की ही तरह क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट में आक्रमक ही रुख अपनाते है। चाहे व्हाइट गेंद क्रिकेट हो या रेड गेंद। उनकी शैली में ज्यादा बदलाव नहीं आता है। ये ही उन्हें सबसे अलग बनाता हैं।

अगर पृथ्वी को भी एक बार फिर भारतीय टीम में मौका मिलता है तो वह भी सहवाग की तरह कुछ अद्भुत परियां खेल टीम की जीत में अहम योगदान दे सकते हैं।

पृथ्वी शॉ के आंकड़े

डोमेस्टिक क्रिकेट में पृथ्वी की आंकड़ों की बात करे तो वह 40 फर्स्ट क्लास मैच में 3244 रन बना चुके हैं। उनके ये रन 82 की स्ट्राइक रेट से आए हैं। वहीं 53 लिस्ट A मैच में उनके नाम 123 की स्ट्राइक रेट से 2627 रन हैं। वहीं 92 टी 20 में वह लगभग 152 की स्ट्राइक रेट से 2401 रन बना चुके हैं।

पृथ्वी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में मिला के 12 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 528 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: रोहित शर्मा के इस एक फैसले ने रखी टीम इंडिया की जीत की नींव, श्रीलंका को 67 रन से दी करारी मात