Placeholder canvas

सूर्यकुमार-रहाणे फेल, पृथ्वी शाॅ ने अकेले उठाया जीत का बीड़ा, फिर भी टीम को नहीं दिला सके जीत

पृथ्वी शाॅ : चल रही रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम को सौराष्ट्र की टीम से हार का सामना करना पड़ा। एक लो स्कोरिंग मैच में मुंबई को 48 रन से हार मिली।

280 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम केवल 231 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सौराष्ट्र के लिए इस जीत की कहानी लिखी उनके गेंदबाज युवराज सिंह डोडिया ने। जिन्होंने कुल 8 विकेट लिए। उन्होंने दोनो पारियों में चार विकेट हॉल लिया।

अकेले लड़े पृथ्वी शाॅ फिर भी टीम को नहीं दिला पाए जीत

280 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव, अजिंक्या रहाणे से काफी उम्मीदें थी। अभी तक ये दोनो बल्लेबाज अच्छा करते आए थे। पर यशश्वी जैसवाल, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्या कोई कमाल नहीं कर पाए। यादव ने 38, जैसवाल ने 9 और रहाणे केवल 16 रन बना कर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें- 17 महीने से टीम इंडिया से दूर, एस श्रीसंत की तरह गेंद से बरपाता कहर, फिर भी नहीं मिल रहा मौका

दूसरे छोर से इस रणजी में अब तक फ्लॉप रहे पृथ्वी शाॅ लगे रहे। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने की ठान ली। जैसलवाल और यादव का विकेट गिरने के बाद भी वह खेलते रहे।

पृथ्वी शाॅ ने 99 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें छह चौके और 2 छक्के शामिल थे। पर उन्हें किसी और खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। जिसके चलते मुंबई की टीम 74 ओवर खेलने के बाद 231 रन बना कर ऑल आउट हो है। पृथ्वी की पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

सूर्यकुमार यादव, अजिंक्या रहाणे सहित टीम के कई अहम खिलाड़ी हुए फेल

आपको बता दे इस मैच में सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित वसवादा के अर्धशतक के बदौलत 289 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 230 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके चलते सौराष्ट्र को 60 रन की लीड मिल गई।

दूसरी पारी में शम्स मुलानी की शानदार गेंदबाजी के चलते सौराष्ट्र की टीम केवल 220 रन और जोड़ पाई। लग रहा था कि मुंबई आसानी से ये मैच जीत जाएगी। टीम को जीत के लिए 280 की जरूरत थी।

टीम के पास सूर्यकुमार, अजिंक्या, सरफराज खान जैसे बल्लेबाज मौजूद थे। मगर इनमें से हर कोई फेल रहा और पृथ्वी के अर्धशतक के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर की टीम के खिलाड़ी ने जिताया हारा हुआ मुकाबला, बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के अलावा एक कैच से पलट दिया मैच