Placeholder canvas

UP के लाल ने बल्ले से बरपाया कहर, रणजी ट्रॉफी में जड़ दिया शतक, अब ठोकी टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी

रणजी ट्रॉफी में उत्तरप्रदेश के लिए खेलने वाले प्रियम गर्ग ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रखा है। मेरठ में जन्मे ये युवा बल्लेबाज डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तरप्रदेश के लिए खेलते है। 22 वर्षीय ये खिलाड़ी ने हाल में ओडिशा ने खिलाफ शतक लगाया।

अंडर 14 के दिनों ने बल्ले से मचा रहे है धमाल, रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू में लगाया था शतक

प्रियम गर्ग अपने अंडर 14 के दिनों से ही बल्ले से धमाल मचाते आ रहे है। उन्होंने अंडर 14 और अंडर 16 में खेलते हुए खूब रन बनाए। ये ही कारण है उन्होंने बहुत जल्द 2018 में भारत की अंडर19 टीम में अपनी जगह बना ली। पर कुछ खराब प्रदर्शन के चलते वह वर्ल्ड कप के स्क्वाड में जगह नहीं बना पाए।

ये भी पढ़ें- आईसीसी ने चुनी साल 2022 की बेस्ट वनडे टीम, कोहली-रोहित नहीं बल्कि इन 2 भारतीयों को मिली जगह, देखें लिस्ट

पर इसके बाद रणजी ट्रॉफी में उन्होंने अपना खोया फार्म वापिस पा लिया। रणजी में अपने डेब्यू में उन्होंने गोवा के खिलाफ शतक लगाया। तबसे लेकर आज तक उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वह भारत अंडर 19 और अंडर 23 टीम के कप्तान भी रहे है।

प्रियम गर्ग ने मात्र 19 वर्ष की उम्र में आईपीएल में भी अपनी जगह बना ली। वह 2020 से 2022 तक सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे। उन्होंने 21 मैच में 251 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक अर्धशतक भी लगाया।

इस रणजी में अभी तक ठोक चुके है एक शतक और तीन अर्धशतक

अब प्रियम गर्ग ने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रखा है। अपने दमदार प्रदर्शन के बलबूते वह टीम टीम इंडिया में एंट्री का दावा ठोक रहे है। प्रियम अभी तक इस रणजी में तीन अर्धशतक और एक शतक ठोक चुके है।

उन्होंने फिलहाल 6 मैच में 359 रन बना चुके है। जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वह फॉर्म पकड़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में उनके बल्ले से कुछ शानदार पारियां नज़र आ सकती हैं। प्रियम गर्ग के लिए कहा जाता है कि उनमें इन बॉर्न टैलेंट है। वह गेंद के बहुत अच्छे स्ट्राइकर है।

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर की टीम को मिला क्रिस गेल जैसा बड़ा बिग हिटर, खड़े खड़े करता छक्कों की बौछार, अकेले दम पर जिताने की क्षमता