Placeholder canvas

जब फ्लाइट में एक डॉक्टर ने प्रियंका चोपड़ा को दी थी दुबई में गिरफ्तार करवाने की ध’मकी, जानें पूरा मामला

हाल ही में फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के शादी करने को लेकर चर्चा में रही थी। चर्चा इस बात कि वो अपने से कम उम्र के निक जोनस के साथ शादी कर रही है लेकिन ये शादी हो गयी और अब प्रियंका चोपड़ा अपने से कम उम्र के पति निक जोनस के साथ अमेरिका में रह रही है। वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको वो बात बताने जा रहे हैं जब 2011 में स्टार प्रियंका चोपड़ा पर एक बड़ा आरोप लगा था और इस दौरान उन्हें गिरफ्तार करना की भी बात हुई थी।

जानकारी के अनुसार, ये मामला है साल 2011 का जब एक हाई-प्रोफाइल डॉक्टर ने उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही थी। दरअसल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विमान के जरिये दुबई की यात्रा कर रही थी। प्रियंका विमान यात्रा के दौरान फ़ोन पर बात कर रही थी।

hjhjhhh

इसी दौरान एक एक हाई-प्रोफाइल डॉक्टर ने प्रियंका चोपड़ा पर फोन पर बात के लिए मना किया। डॉक्टर ने कहा कि वो प्लेन में फ़ोन पर बात करके दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रही है। इसी के साथ इस डॉक्टर उन्हें गिरफ्तार करने की बात भी कही।

प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाने वाला डॉक्टर का नाम डॉ. फैयाज शॉल था, जो अमेरिका में स्थित कश्मीर में जन्मे एक पारंपरिक हृदय रोग विशेषज्ञ थे उन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जैसे कुछ हाई-प्रोफाइल मरीजों का इलाज किया था। वहीं 20 मई 2011 को मुंबई से दुबई के लिए अमीरात की उड़ान में अभिनेत्री के साथ यात्रा कर रहे थे।

1 17

फैयाज ने अपने बयान में पीसी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और गाली देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं आमतौर पर दुबई जाने के लिए एक चार्टर्ड विमान ले जाता हूं। लेकिन दिल की बीमारी की जांच के लिए बीमार अभिनेता दिलीप कुमार के परिवार के अनुरोध पर मुझे पाली हिल में उनके निवास पर जाना पड़ा और मेरी फ्लाइट छूट गई।

इसके चलते अमीरात की फ्लाइट में सवार हुआl जिस पर प्रियंका चोपड़ा प्रथम श्रेणी में मेरे साथ थीं। उन्होंने खिड़की की सीट पर कब्जा कर लिया था और उड़ान के समय भी फोन पर थी। कर्मचारी भी कोई आपत्ति नहीं कर रहे थे, वे फैन बने हुए थे। इसलिए मैंने उन्हें रोकने के लिए एक नोट पास किया। मुझे दो एयर क्रैश के बारे में पता है जो फोन के सिग्नल के कारण हुए थे।’

1 18

वह आगे कहते है, ‘इस पर प्रियंका मेरी ओर मुड़ी और बोली, ‘तुम मुझे रोकने वाले कौन हो?’ मैंने कहा, ‘लेडी, अगर आप अमेरिका में होती तो आपको इसके लिए हथकड़ी लग गई होती।’ मैंने उसे बताया कि मैं एक डॉक्टर हूं और मुंबई में अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार को देखता हूं। उसने कहा, ‘उस बूढ़े की देखभाल की किसे पड़ी हैं?’ तो, मैंने कहा, ‘आपको मेरा जीवन और अन्य 250 लोगों को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है।’ प्रियंका ने फिर कहा, ‘पायलट के पास चलते हैं।’ मैंने उससे कहा कि जब हम दुबई में उतरेंगे, तो मैं उसे इसके लिए गिरफ्तार करवा सकता हूं।’

वहीं इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेम्बर ने प्रियंका और डॉक्टर को समझाया और फिर इस मामले को रफादफा कर दिया।