Placeholder canvas

कम उम्र की लड़कियों को अय्या’शी के लिए दुबई लेकर जाता था प्यारे मियां

इन दिनों जर्नलिस्ट प्यारे मियां के कुकर्मों की पोल एक एक कर लगातार खुलती जा रही है और जैसे उनकी पोल खुल रही वैसे-वैसे ही उन के ऊपर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। सोमवार को प्यारे मियां के घर से छापेमारी के दौरान कई सारे अय्याशी वाले सामान मिल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्यारे मियां ने अपने फ्लैट में डांस बार चलाता था। वहीं उनसे जुड़े खुलासे होने के बाद कई सफेद चेहरे वाले लोगों के भी चेहरे से नकाब उतरे है। ये वही लोग जो प्यारे मियां की  महफिल में शामिल होते थे। इसके अलावा प्यारे मियां की गिरफ्त से भागीं लड़कियों ने कई खुलासे किए है। प्यारे मियां के कुर्कमों की जांच के लिए SIT गठित कर रही है।

वहीं पुलिस लगातार प्यारे मियां के ठिकानों की खोज उसकी कार्रवाई कर रही है। SIT के नेतृत्व SP साउथ साई कृष्णा करेंगे। उनकी टीम में ASP रजत सकलेचा, DSP हिमानी सोनी, CSP उमेश तिवारी, TI शाहपुरा, TI महिला थाना, TI टीटी नगर , TI रीता बड़, TI कोहेफिजा और TI श्यामला हिल्स शामिल है। परिवरिश के नाम पर जिन लड़कियों का प्यारे मियां शोषण करता था। ये लड़कियां प्यारे मियां को अब्बू कह कर बुलाती थी, लेकिन वो उन्हीं लड़कियों की इज्जत के साथ बेशर्मी से खेलता था और उन्हें दूसरी जगह पर भेजता था।

पुलिस के साथ बातचीत के दौरान इन लड़कियों ने बताया कि वो लोग प्यारे मियां को अब्बू लड़कियों को लेकर विदेश ट्रेवल करता था। इन लड़कियों ने बताया कि प्यारे मियां उन्हें दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों की सैर किया करता था। प्यारे मियां पिछले 7 – 8 साल से ऐसे काम कर रहा था। वहीं साउथ SP साईं कृष्णा ने कहा कि वह विदेश ना भाग जाए, इसलिए हमने लुकआउट नोटिस जारी किया जा रहा है।

वहीं भोपाल साउथ के एसपी साईं कृष्णा ने जानकारी दी है कि सेक्स रैकेट के मामले में प्यारे मिंया से जुड़े 2 और लोगों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही उसकी 2 लग्जरी कारें जब्त की हैं। इसके अलावा पुलिस ने उसके दो फ्लैट पर छापेमारी की है, जहां एक पब भी मिला है। वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है।