Placeholder canvas

CAA को लेकर BJP और संघ पर राहुल का हमला, कहा- असम को RSS के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को गुवाहाटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में एक रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने असम में हुए बीते समय हिंसा को लेकर मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि असम को नागपुर और आरएसएस के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे।। इसे सिर्फ असम की जनता ही चलाएगी। मौजूदा समय में देश में मानों ऐसा लग रहा है कि एक बार फिर नोटबंदी हो गई है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, “हम बीजेपी और आरएसएस को असम की हिस्ट्री, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को असम की जनता चलाएगी। ये सोचें कि नॉर्थ-ईस्ट की हिस्ट्री है, भाषाएं हैं, कल्चर हैं, हम इसको दबा दें। इन्होंने नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को नहीं पहचाना। हमने संसद में साफ कह दिया था कि हम इस बिल को पास नहीं होने देंगे। हम असम की जनता पर हमला नहीं होने देंगे. चाहें जो भी हो, हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं होना चाहिए।’
वहीं राहुल गांधी ने नागरिकता संसोधन बिल के साथ राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध करते हुए कहा कि, ”बीजेपी जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आप उन्हें क्यों मार रहे हैं? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती।”