Placeholder canvas

लॉक डाउन के बीच दुनिया छोड़ गए ‘सुग्रीव’ का रोल निभाने वाले एक्टर, ‘राम’ अरुण गोविल ने जताया शो’क

हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से भारत के प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों को लॉकडाउन करने का ऐलान किया था। वहीं इस लॉकडाउन के समय लोगों के मनोरंजन के लिए टीवी पर फिर से रामायण प्रसारण किया गया। लेकिन टीवी पर फिर शुरू हुए रामायण में एक ऐसा कलाकार हैं जो इस लॉकडाउन के समय दोबारा टीवी पर शुरू हुआ रामायण का प्रसारण पूरा नहीं देख पाया।

टीवी पर दोबारा शुरू हुए रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर अब इस दुनिया में नहीं रहें और इस बात की जानकारी रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करके दी।

अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा, “श्याम सुंदर जी के नि’धन के बारे में सुनकर दु’ख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आ’त्मा को ईश्वर शांति दे।” वहीं इसी के साथ रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा, “हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए नि’धन की खबर सुनकर दु’ख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को दु’ख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामायण में सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाने वाले श्याम सुंदर का नि’धन 6 अप्रैल को पंचकूला के नजदीक कालका में हो गया। वो पिंजौर की लालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे और काफी समय से कैंसर जैसी घा’तक बी’मारी से पीड़ित थे और इस वजह से उनकी मौ’त हो गयी। आपको बता दें, रामायण को दोबारा शुरू करने का फैसला दर्शकों की भारी मांग के बाद लिया गया है। जिसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके रामायण का दोबारा शुरू करने की जानकारी दी