Placeholder canvas

पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

मुंबई और असम के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रिकॉर्ड की झाड़ियां लगा दी हैं। पृथ्वी ने मुंबई के लिए खेलते ही शानदार तिहरा शतक ठोका।

उन्होंने आउट होने से पहले 383 गेंदों पर 379 रन बनाए। उनकी इस पारी के बदौलत मुंबई की टीम ने पहली पारी में 687/4 रन बनाए। जिसके बाद कैप्टन अजिंक्या रहाणे ने मुंबई की पारी डिक्लेयर कर दी।

कप्तान अजिंक्या रहाणे ने भी 191 रन की बेहतरीन पारी खेली। बल्लेबाजी करने उतरी असम की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की है। बिना कोई विकेट गवांए टीम 49 रन बना चुकी हैं।

पृथ्वी शॉ ने बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

1. पृथ्वी शॉ ने रणजी के इतिहास में दूसरा सबसे सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज किया। उनसे ज्यादा केवल एक बल्लेबाज भौसाहेब बाबासाहेब निंबालकर ने रन बनाए है। निंबालकर ने रणजी 1948/1949 सीजन में 443 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- जो सचिन, विराट और रोहित नहीं कर सके, वो पृथ्वी शॉ ने कर दिखाया, 326 गेंदों में जड़ दिया तिहरा शतक

2. शॉ मुंबई की ओर से एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए है; उनसे पहले संजय मांजरेकर ने हैदराबाद के खिलाफ 377 रनों का रिकॉर्ड बनाया था।

3. पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ तिहरे शतक लगाने के साथ एक अनोखा कारनामा भी दर्ज किया। युवा सलामी बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी (वन-डे) में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

4. रणजी ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ आठवें बल्लेबाज बने।

5. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये पृथ्वी शॉ का पहला तिहरा शतक था।

6. पृथ्वी शॉ तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक, लिस्ट A में दोहरा शतक और टी 20 में शतक लगाया है।

7. पृथ्वी ने अपनी पारी के दौरान 49 चौके और तीन छक्के लगाए।

8. पृथ्वी शॉ और अजिंक्या रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 401 की साझेदारी हुई।

ये भी पढ़ें- गौतम गंभीर की टीम के धुरंधर ने 52 गेंद में ठोके 78 रन, 7 वें नंबर के बल्लेबाज ने उड़ाए 4 छक्के, सुपरकिंग्स को मिली जीत