Placeholder canvas

CSK vs RCB मैच में बने कुल 12 रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने किया कमाल तो रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास

RCB vs CSK: आईपीएल 2022 के 49वां मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 13 रन से मात दी। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल 2022 पॉइंट्स टेबल की टॉप चार में पहुंच गई है। वहीं आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ये पहली हार थी।

आज के मैच में बने कुल 12 रिकॉर्ड

1. रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में 2500 रन पूरे कर लिए है। वह लीग में 2500+ रन के साथ 100+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

2. विराट कोहली आईपीएल में 5000 गेंद खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

3. महेंद्र सिंह धोनी ने आज चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अपना 200वां मैच खेला किसी एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए है। उससे पहले ये उपलब्धि विराट कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए हासिल की।

4. विराट कोहली आईपीएल में 6500 रन पूरे करने से केवल 1 रन दूर है। आज के मैच में विराट कोहली ने 30 रन की पारी खेली।

5. मोइन अली ने टी20 क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए है।

6. डेवोन कनवे ने आज आईपीएल 2022 में लगातार अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।

7. आरसीबी ने आज आईपीएल 2022 में पहली बार पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बनाए। विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने आज आरसीबी के लिए बैटिंग की शुरुआत की।

8. इस आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक:-
पारी – 11
रन – 244
औसत – 61.00
स्ट्राइक रेट – 189.15
6s / 4s – 17/20

आज उन्होंने 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

9. महीष ठीक्षना ने आरसीबी के खिलाफ दो मैचों में 7 विकट लिए। पहले मैच में उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। आज के मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए। ये तीन विकेट उन्होंने एक ही ओवर में लिए।

10. विराट कोहली ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा और टी20 क्रिकेट इतिहास में भारतीयों द्वारा दूसरे सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

11. आरसीबी ने आईपीएल 2022 में तीन मैचों बाद ये जीत हासिल की है।

12. 2020 के बाद आरसीबी ने आज चेन्नई सुपरकिंग्स को पहली बार हराया।