Placeholder canvas

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, जानिए कितना गिरा तापमान

पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत ज्यादातर राज्य ठंड की चपेट में आ चुके हैं।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक इस भारी ठंड से निजात नहीं मिलेगा। इसके साथ ही न्यू ईयर के पहले उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सर्द से बचने की सलाह दी गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में साल 1901 के बाद इस बार सबसे अधिक ठंड दिसंबर में पड़ी है। यहां के लोधी रोड क्षेत्र में सुबह 8:00 बजे तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे इस सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है।

कैसा रहा उत्तर प्रदेश का हाल

बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो आज तड़के सुबह राजधानी लखनऊ में तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद और गाजियाबाद में भी तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहें।
ठंड की वजह से एक तरफ जहां आम लोगों को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है तो वहीं यातायात पर भी अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में जाने वाली ज्यादा ट्रेन अपने समय में काफी लेट चल रही हैं। वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। हालांकि दूसरी तरफ प्रशासन का दावा है कि सर्द से बचने के लिए जगह जगह अलाव का इंतजाम सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं और जरूरमंदों को गर्म कपड़ें और कंबल बटवाएं जा रहे हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।