Placeholder canvas

IPL 2023: पहले प्रीति जिंटा की टीम ने की इस स्टार की छुट्टी, अब खरीदने के लिए लगा सकती है करोड़ों को बोली

प्रीति जिंटा की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने हाल ने अपने कैप्टन मयंक अग्रवाल और 8 अन्य खिलाड़ी को रिलीज कर दिया हैं। इसके चलते अब मयंक अग्रवाल 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

अब पंजाब किंग्स ने उनके बदले शिखर धवन को कप्तान बना दिया गया हैं। हाल में शिखर भारत के लिए ओडीआई में सफल कप्तान साबित हुए हैं।

2021 सीजन मयंक के लिए बल्ले से भी रहा खराब

मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के कई कारण रहे। उसमे से दो प्रमुख कारण है, पहला, मयंक अग्रवाल 2022 में टीम के कप्तान थे। उनके नेतृत्व में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। साथ ही मयंक के खुद के आंकड़े भी कुछ खास नहीं रहे, वह 13 मैच में केवल 196 रन पाए।

ये भी पढ़ें- बल्लेबाजी में रोहित- कोहली से नहीं कम, घरेलू टूर्नामेंट में मचाता तूफान, फिर भी टीम इंडिया में एक मौका पाने के लिए तरस रहा स्टार

14 करोड़ में पंजाब किंग्स के साथ बतौर कप्तान हुई थी डील

वहीं दूसरा और प्रमुख कारण रहा कि मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ रुपए में टीम में कप्तान के रूप में रखा जाना। ये रकम मयंक जैसे खिलाड़ी के लिए काफी ज्यादा थी। आम तौर पर देखा गया है आईपीएल में ऐसी रकम ऑल राउंडर या पायवरहिटर खिलाड़ियों पर ही खर्च की जाती हैं।

फिर से टीम का हिस्सा बनाने के लिए उत्सुक होगी पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी 

अब जब मयंक को रिलीज कर दिया गया हैं। वहीं कप्तान शिखर धवन है तो एक बार फिर पंजाब पहले से कुछ कम रकम में मयंक को फिर अपने टीम के साथ जोड़ना चाहेगी। एक तो कप्तानी का भार न होने के कारण मयंक पूरा ध्यान बल्लेबाजी में लगा सकते है।

वहीं 2022 से पहले कुछ आईपीएल सीजन मयंक के लिए बल्ले से काफी अच्छे बीते हैं। 2019,2020 और 2021 आईपीएल में उन्होंने हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही उनके ये सारे रन 140 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से आए हैं। ऐसे में प्रीति जिंटा की ये फ्रेंचाइजी उन्हें वापिस अपनी टीम के लाने को बेताब होगी। टीम उनपर 7 से 8 करोड़ रुपए खर्च करने को भी तैयार रहेगी।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: शिखर धवन की एक छोटी गलती पड़ी टीम इंडियो पर भारी, जीता हुआ मैच न्यूजीलैंड के हाथों गंवाया