Placeholder canvas

ड्र’ग्स कनेक्शन मामले में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत, शौविक की याचिका खारिज

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त से जुड़े ड्र’ग्स के कनेक्शन मामले को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिर’फ्तार कर दिया गया था और उन्हें जे’ल में भेज दिया गया था। वहीं इस बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कई दिनों से जे’ल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है और अब वो जे’ल से बाहर आ जाएँगी।

 

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है, लेकिन रिया के भाई शोविक और ड्र’ग पे’डलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है। इसी के साथ सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है।

fggfgfd

वहीँ रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी। जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें पूछताछ के लिए आना होगा।

इसी के साथ रिया को जमानत मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा रिया को बेल देने के फैसले से हम खुश हैं। सच और न्याय की जीत हुई है। आखिरकार जस्टिस सारंग कोटवाल ने फैक्ट्स और कानून को स्वीकारा। रिया की गिरफ्तारी और उनकी कस्टडी पूरी तरह से अनुचित और कानून की पहुंच से परे थी। तीनों सेंट्रल एजेंसियों ने रिया को हाउंस और विच हंट किया। सीबीआई, ईडी और एनसीबी को अब अंजाम पर आना चाहिए। हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते। वहीँ एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी।

आपको बता दें, रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने केस दर्ज नहीं करवाया था। सुशांत के पिता ने उनके बेटे की मौ’त का जिम्मेदार रिया को ठहराया है। सुशांत के पिता ने रिया पर एक्टर को ज’हर पिलाने और उसे आ’त्मह’त्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले कि जाँच के दौरन रिया की ड्रग्स चैट का खुलासा हुआ था। जिसके बाद रिया को मुंबई की भायखला जेल में बंद कर दिया गया था।