Placeholder canvas

रणजी ट्रॉफी में 278 के तूफानी स्ट्राइक से ठोके रन और चटकाए 4 विकेट, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज रियान पराग ने 28 दिसंबर को रणजी ट्रॉफी में T20 के अंदाज से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। असम की ओर से खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने 278 के स्ट्राइक रेट से रन बना डाले।

जब रियान पराग मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे उस समय उनकी टीम का स्कोर 29 रन पर 2 विकेट था जिसके बाद रियान पराग ने मैदान पर आते से ही अपना आक्रामक रवैया अपनाया। इस दौरान रियान पराग ने मात्र 28 गेंदों में 78 रन बना डाले इसी बीच उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

रियान पराग ने 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के भी लगाए वही रियान पराग रवि तेजा की गेंद पर कैच आउट हो गए तथा उनका कैच रोहित रायडू ने पकड़ा था।

गेंद से भी बरपाया कहर

इसके पहले रियान पराग ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन दिखलाया। रियान पराग ने  20 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। बल्ले और गेंद के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर रियान पराग टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत-केएल राहुल नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों पर गिरी गाज, टीम इंडिया में अब वापस आना मुश्किल

रियान पराग के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया कुछ खास 

मैच में रियान पराग के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया इसी बीच रिशव दास ने 34 रनों की पारी खेली थी और इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा तक नहीं छु पाया। वही जवाब में हैदराबाद की टीम ने 208 रन बनाए और केवल 3 रनों की ही बड़त बना सकी।

इससे पहले भी रियान सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं हालांकि वह शतक के करीब आकर शतक लगाने से चूक गए थे उस मुकाबले की पहली पारी में रियान ने 76 तथा दूसरी पारी में 95 रनों की पारी खेली थी।

वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रियान प्रयाग ने 116 गेंदों का सामना करते हुए 174 रन बनाए थे इस दौरान उन्होंने 12 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए थे।

आईपीएल शुरू होने से पहले रियान पराग के शानदार फॉर्म में  होना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी है राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के लिए को रियान पराग को फिर से अपनी टीम में रिटेन किया है।

जल्द मिल सकती है टीम इंडिया में एंट्री

रियान पराग बीते काफी लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ता इस हरफनमौला खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।

ये ऑलराउंडर लंबे समय से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहा है। माना जा रहा है कि अगर रियान पराग का शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो आने वाले समय में इस खिलाड़ी पर विचार भारतीय चयनकर्ता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : “मुझे आईपीएल से बाहर करने वाले अब खुद बाहर है..”, पूर्व भारतीय दिग्गज पर क्रिस गेल ने कसा तंज