Placeholder canvas

रोहित शर्मा के हाथ लगे युवी और धोनी जैसे 2 धुरंधर खिलाड़ी, अब T20 वर्ल्ड कप जीतने की भारत बनी प्रबल दावेदार

भारत के क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की जोड़ी सबसे कामयाब जोड़ी के से एक रहीं है। दोनों ने मिलकर न जाने टीम को कितने मैच जीताए हैं।

वो मैच कौन भूल सकता है जब धोनी और युवराज साथ में पिच पर मौजूद थे और भारत ने 2011 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। काफी समय बाद भारतीय टीम को बिल्कुल इन दोनों जैसी जोड़ी मिल गई है। एक विकेटकीपर और एक ऑल राउंडर की जोड़ी।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मिली युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसी जोड़ी, भारत बना टी 20I विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार 

images 8

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथ ऐसे तुरुप के इक्के लग गए जो भारत को टी20I वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बना सकते हैं। हम यहां पर बात कर रहें है विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या की।

हाल में ही दोनों का फॉर्म खास रहा हैं। जहां ऋषभ पंत मैच फिनिश कर रहें है। वही हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल कर रहें है। इन दोनों का ही फॉर्म भारत के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता हैं।

इस साल दोनों का फॉर्म रहा हैं शानदार

images 9 1

2022 में ऋषभ पंत ने अभी तक 24 अंतराष्ट्रीय ( टेस्ट + टी 20 + ओडीआई ) मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1002 रन बना लिए है। इसमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। ये उनके फॉर्म को बयां करता है। वैसे भी ऋषभ एक सम्पूर्ण टी 20I खिलाड़ी है जो हमेशा तेज गति से रन बनाने में विश्वास रखते हैं।

हार्दिक ने इस साल 13 अंतराष्ट्रीय मैच में 129 की स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए है। जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने काफी मैच फिनिश भी किए हैं। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया है। उन्होंने इसी साल दो चार विकेट हॉल लिए हैं। जब जब टीम को जरूरत पड़ी है उन्होंने गेंद से सम्पूर्ण योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI: हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खोला राज, बताया क्यों आवेश खान को आखिरी ओवर में थमाई थी गेंद?