Placeholder canvas

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने बल्लेबाज, कोहली भी पीछे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक बड़ा इतिहास रचने में कामयाबी पाई है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने T20 I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर नंबर वन बन गए हैं।

भारत के कप्तान रोहित (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और कीवी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है। इस मुकाबले ने रोहित ने 32 बॉल्स खेलकर 44 रनों का बेहतरीन योगदान दिया। जिसमे 2 चौके और 1 छक्का शामिल है

भारत के कप्तान रोहित श (Rohit Sharma)र्मा को इस मुकाबले से पहले इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 37 रनों की आवश्यकता थी,श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का 37 वा रन बनाया वैसे ही वे T20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

T20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन

rohit vs wi t2

T20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में भारत के कप्तान Rohit Sharma अब तक कुल 123 मैच खेलकर 3307 रन बना चुके हैं, जबकि इस मुकाबले से पहले नंबर वन पर काबिज रहे मार्टिन गुप्टिल 112 मैच खेलकर 3299 और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 97 मुकाबले खेलकर 3296 रन बनाए हैं।

हिटमैन के T20 कैरियर पर एक नजर

Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब तक T20 फॉर्मेट में भारत के लिए 123 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। जिनमें उन्होंने 33.07 की औसत के साथ 3307 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने T20 करियर में 4 शतक और 26 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने T20 में 155 छक्के भी जड़े हैं।

ये खास रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

rohit eden1

Rohit Sharma ने न केवल T20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं बल्कि, उन्होंने इस मुकाबले के दौरान एक और मुकाम हासिल किया है। उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए अब तक टी-20 मुकाबलों में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है।

हिटमैन Rohit Sharma ने श्रीलंका के विरुद्ध कुल 15 टी20 छक्के लगाए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 15 छक्के जड़े हैं, जबकि श्रीलंका के कुशल परेरा ने 14 और शिखर धवन ने 12 छक्के लगाए हैं।