रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ बना डाले कई कीर्तिमान

भारतीय टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल अब वो अर्न्तराष्ट्रीय टी20 फार्मेट में दुनिया के दूसरे और भारत के पहले सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टी20 मुकाबला में हासिल किया है।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने तीन छक्के जड़ टी20 अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 150 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

वहीं रोहित शर्मा ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं, जिसने टी20 क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। वहीं दूनिया में वे अब दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके आगे सिर्फ मार्टिन गुप्टिल हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा फिफ्टी

हिटमैन रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 गेंद पर 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 180 से ज्यादा रन रेट से रन बनाए।

टी-20 अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड वाले टॅाप 3 बल्लेबाज

  1. मार्टिन गुप्टिल, न्यूजीलैंड – 161 छक्के
  2. रोहित शर्मा, भारत – 150 छक्के
  3. क्रिस गेल, वेस्टइंडीज- 124 छक्के

रोहित शर्मा ने कोहली को छोड़ा पीछे

rohit jersy number

रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॅार्ड हासिल कर लिया है। दरअसल रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 30 बार 50+ स्कोर करने का रिकॉर्ड है, जबकि विराट कोहली ने 29 बार ऐसा किया है।

रोहित शर्मा ने 30 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 26 फिफ्टी और 4 शतक जड़े। वहीं विराट कोहली 29 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने 29 बार फिफ्टी जड़ा है।