Placeholder canvas

विराट कोहली ने सेंचुरी ठोक बल्ले से मचाया कहर, रोहित शर्मा ने उड़ाए 3 छक्के, शुभमन गिल भी चमके

आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला ओडीआई खेला गया। श्रीलंका के कैप्टन ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला गया। पर शायद उनका ये फैसला टीम के खिलाफ गया। भारत ने 50 ओवर के अंत में बोर्ड पर 373 रन लगा दिए है। श्रीलंका के लिए इस टोटल को चेस करना काफी मुश्किल रहेगा।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत, दोनों ने ठोके अर्धशतक

बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बहुत अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। 19.4 ओवर में उन्होंने 143 रन बना लिए थे। पहले शुभमन गिल 60 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए।

उसके थोड़ी ही देर में रोहित शर्मा भी 83 के स्कोर में पवेलियन लौट गए। पर रोहित ने एक आकर्षक पारी खेली। रोहित ने 67 गेंदों पर 83 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

ओडीआई में पिछले साल शानदार रहे श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 28 के निजी स्कोर में आउट हो गए। जिसके बाद भारत के उपकप्तान के एल राहुल और विराट कोहली के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की। उसके बाद के एल राहुल 39 रन पर आउट हुए।

विराट कोहली ने ओडीआई में लगाया लगातार दूसरा शतक

पर दूसरे छोर पर विराट कोहली थोड़े लकी रहे। उनके दो कैच ड्रॉप हुए। उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया और ओडीआई में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। वह 80 गेंद पर अपने शतक पर पहुंचे।

ओडीआई में श्रीलंका के खिलाफ ये उनका 9वा शतक था। किसी भी भारतीय द्वारा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा। विराट ने 87 गेंदों पर 113 रन बनाए। जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 373/7 रन बना लिए।

मजबूत नज़र आ रहा है भारत का पेस अटैक

श्रीलंका को तरफ से कासुन रजीथा ने तीन , दिलशान मधुशांका, दासून शानका, चामिका करुणारत्ने और धनंजय डी सिलवा ने एक एक विकेट लिए।

अब देखना होगा भारतीय गेंदबाज कैसी गेंदबाजी करते है। टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी की भी वापसी हुई है। जिससे भारतीय पेस अटैक काफी मजबूत नज़र आ रहा हैं।