Placeholder canvas

डेविड वार्नर और रोवमन पॉवेल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, DC vs SRH के मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड्स

DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच को दिल्ली ने 21 रन से जीत लिया। आज के मैच के स्टार रहें रोवमन पॉवेल और डेविड वार्नर। इन दोनों के ही बल्ले से अर्धशतक आया।

DC vs SRH के बीच मैच में कुल 14 रिकॉर्ड बने :

1. डेविड वार्नर ने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे कर लिए है। वह शेन वॉटसन और एरोन फिंच के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए है।

2. रोवमन पॉवेल ने आज आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। 50 रन तक पहुंचने तक उन्होंने एक भी चौका नहीं लगाया था जबकि 6 छक्के लगा लिए थे। अंत में उन्होंने नाबाद 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौक और 6 छक्के आए।

3. डेविड वार्नर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है। आज उन्होंने क्रिस गेल (88 अर्धशतक ) को पीछे छोड़ा।

4. डेविड वार्नर ने आज नाबाद 92 रन की पारी खेली है। इस आईपीएल में उनका ये स्कोर दिल्ली कैपिटल के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर है।

5. डेविड वार्नर ने आईपीएल 2022 में 300 रन पूरे किए। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इस आईपीएल में 300 रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए है।

6. रोवमन पॉवेल आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल के लिए अर्धशतक लगाने वाले पहले गेर सलामी बल्लेबाज बने।

7. डेविड वार्नर का ये आईपीएल में पिछले 8 पारियों में चौथा अर्धशतक था।

8. उमरान मालिक आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए है। उनसे आगे अब केवल शॉन टेट है।

9. उमरान मालिक ने आज आईपीएल 2022 की अब तेज गेंद फेंकी। आज उन्होंने 157 kmp कि गति से गेंद फेंकी।

10. डेविड वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। आज उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा।

11. डेविड वार्नर के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 90 प्लस स्कोर है।  डेविड वार्नर के नाम 6 90 प्लस स्कोर है। जबकि के एल राहुल के नाम पांच।

12. डेविड वॉर्नर आज टी20 क्रिकेट के इतिहास में 1000+ चौके और 400+ सिक्स – लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

13. एडेन मार्क्रम आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।

14. निकोलस पूरन ने आईपीएल 2022 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया।